Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट होना होगा : ममता बनर्जी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भुवनेश्वर , 19 Apr 2017

Last updated on: Apr 19, 2017, 00:00 IST

भाजपा से मुकाबले के लिए बड़े गठबंधन की सुगबुगाहट के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को क्षेत्रीय पार्टियों से एकजुट होने का आग्रह किया। ममता ने पुरी में संवाददाताओं से कहा, "सभी क्षेत्रीय पार्टियों को साथ आना चाहिए और एक दूसरे के साथ अच्छा संबंध बनाते हुए मजबूती के साथ आगे बढ़ना चाहिए।"ममता तीन दिवसीय ओडिशा के दौरे पर हैं। ममता इस मुद्दे पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ गुरुवार को चर्चा कर सकती हैं।ममता ने कहा, "मैंने नवीन पटनायक से मुलाकात का समय मांगा है। यदि इजाजत मिली तो मैं ओडिशा से जाने से पहले उनसे मिलूंगी।"जनता दल युनाइटेड के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके सहयोगी शरद यादव ने पटनायक से मुलाकात की थी। नीतीश और शरद यादव पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रवि राय के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।ममता ने विभिन्न क्षेत्रों के बीच मतभेद पैदा करने के लिए भाजपा की आलोचना की।ममता ने कहा, "भाजपा जाति, धर्म, भाषा के आधार पर बांटकर शासन करने की नीति में विश्वास करती है। हम ऐसा नहीं करते। हमारे लिए सभी धर्म समान हैं। एक सच्चा हिंदू होने के नाते और धर्मनिरपेक्षता में आस्था की वजह से मैं भाजपा को लोगों को बांटने और घृणा फैलाने की अनुमति नहीं दूंगी।"ममता ने अपने पार्टी नेताओं पर चिट फंड मामले में लगे सभी आरोपों से इनकार किया। उन्होंने आरोपों को भाजपा की साजिश बताया।तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने मंगलवार को पार्टी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय से मुलाकात की। सीबीआई ने रोज वैली चिट फंड मामले में आरोपों को लेकर सुदीप को गिरफ्तार किया है। वह भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं।

 

Tags: Mamata Banerjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD