Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भीम-आधार से भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रांति आएगी : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागपुर (महाराष्ट्र) , 14 Apr 2017

Last updated on: Apr 14, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भीम-आधार डिजिटल भुगतान प्लेटफार्म हर भारतीय को स्मार्टफोन पर अपने बायोमिट्रिक डाटा का इस्तेमाल करके डिजिटली भुगतान करने की सुविधा देकर भारतीय अर्थव्यवस्था में क्रांति ला सकता है। मोदी ने नागपुर में भीम-आधार डिजिटल प्लेटफार्म लॉन्च करते हुए कहा कि इससे दुनिया के किसी भी स्थान पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। यह 'नकद रहित' अर्थव्यवस्था की ओर एक कदम होगा और इससे काले धन से छुटकारा मिलेगा।प्रधानमंत्री ने बी.आर. अंबेडकर की जयंती के मौके पर कई परियोजनाओं का उद्धाटन किया और कहा कि देश के लोगों को स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में हर भारतीय के पास एक घर होना चाहिए।

उन्होंने कहा, "2022 के लिए हमारा एक सपना है। सबसे गरीब के पास भी अपना घर होना चाहिए और उस घर में बिजली, पानी और अन्य सुविधाएं होनी चाहिए। पास में अस्पताल और स्कूल होने चाहिए।"मोदी ने बाबा साहेब का जिक्र करते हुए कहा कि जिंदगी में संघर्षो का सामना करने के बावजूद उनमें थोड़ी-सी भी कड़वाहट या बदले की भावना नहीं थी।इससे पहले मोदी ने अंबेडकर को उनकी 126वीं जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दी।मोदी ने दिनभर के अपने कार्यक्रमों की शुरुआत में सबसे पहले दीक्षाभूमि की यात्रा की, जहां अंबेडकर और उनके छह लाख से भी अधिक अनुयायियों ने बौद्ध धर्म अपनाया था।मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी थे। अंबेडकर जयंती के मौके पर शुक्रवार को समूचे महाराष्ट्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD