Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

गांवों में बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध करवाने पर दिया जा रहा बल: जी.एस.बाली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 13 Apr 2017

Last updated on: Apr 13, 2017, 00:00 IST

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने आज कांगड़ा जिला में लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी की लोकल रूट की बस सेवा "कांगड़ा-गगल वाया जमानाबाद" को कांगड़ा बस अड्डे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस सेवा प्रतिदिन प्रात: 6:30 बजे कांगड़ा से जमानाबाद होते हुये गगल पहुंचेगी और फिर गगल से तियारा-समीरपुर होते हुये टांडा जायेगी। इसके उपरांत बस सेवा कांगड़ा-बोहड़ क्वालू हुये लंज और वापिस कांगड़ा आयेगी।इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। सरकार प्रयासरत है कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में बस सेवाओं को चुस्त दुरूस्त रखा जाए ताकि इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।

परिवहन मंत्री ने कहा कि गांवों में बेहतर परिवहन व्यवस्था के लिए विभाग छोटी बसें खरीद रहा है ताकि ग्रामीण सडक़ों पर बसें चलाने में कोई परेशानी न हो साथ ही लोगों को आरामदायक एवं सुरक्षित बस सुविधा मिल सके।बाली ने कहा कि राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में सरकारी स्कूलों तथा केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को घर से स्कूल आने-जाने की नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। सभी महिलाओं को परिवहन निगम की सामान्य बसों में प्रदेश के भीतर किराये में 25 प्रतिशत छूट दी जा रही है। वहीं ईद पर मुस्लिम महिलाओं और भाई-दूज, रक्षा बंधन तथा करवा चौथ पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है। एचआरटीसी धर्मशाला के डीएम विजय सपहिया, आरएम पंकज चढडा एवं अन्य अधिकारी तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

Tags: GS Bali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD