Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

नर्मदा सेवा यात्रा प्रकृति के साथ संतुलन का प्रयास : शिवराज सिंह चौहान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 24 Mar 2017

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा प्रकृति के साथ संतुलन बनाने का प्रयास है। यह नदी को स्वच्छ बनाने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों का हिस्सा है। शिवराज ने यहां विज्ञान एवं पर्यावरण पत्रिका 'डाउन टू अर्थ' के हिन्दी संस्करण के विमोचन कार्यक्रम में कहा, "दुनिया को बचाने के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बंद करनी होगी। नर्मदा सेवा यात्रा प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर दुनिया को बचाने के प्रयास का हिस्सा है।"उन्होंने कहा कि नर्मदा सेवा यात्रा अलग-अलग दृष्टिकोण से नदियों के संरक्षण के प्रति सक्रिय व्यक्तियों, संस्थाओं और संगठनों को एक मंच प्रदान करने की कोशिश है। इसके जरिये पर्यावरणविदों, वैज्ञानिकों, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, साहित्यकारों, कलाकारों, आस्था, विश्वास, श्रद्घा रखने वालों को नदी संरक्षण के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है।

चौहान ने नर्मदा नदी संरक्षण के लिए फलदार पेड़ लगवाने, विसर्जन कुंड, मुक्तिधाम, ट्रीटमेंट प्लांट, शौचालय बनवाने के कार्यो की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा से सामाजिक सोच में परिवर्तन आया है। पूजन-पद्धति में बदलाव की प्रभावी कोशिशें हो रही हैं। प्रदेश में एक अप्रैल से नर्मदा तट के दोनों ओर शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। क्षिप्रा, ताप्ती और बेतवा नदी के संरक्षण का कार्य भी करवाया जाएगा।'डाउन टू अर्थ' की संपादक और पर्यावरण के लिए काम करने वाली दिल्ली स्थित संस्था सेंटर फॉर साइंस एंड एन्वायरमेंट (सीएसई) की महानिदेशक सुनीता नारायण ने कहा, "समाज को जितनी आवश्यकता नदी के जल की है, उतनी ही आवश्यकता नदियों को भी समाज के सहयोग की है। प्रदेश में नर्मदा नदी संरक्षण की समय रहते पहल शुरू हो गई है। नदी निरंतर बहती रहेगी, अविरल रहेगी।"उन्होंने कहा कि सामान्यत: पर्यावरण बचाने की कोशिशें तब शुरू की जाती हैं, जब तबाही हो चुकी होती है। नर्मदा नदी के साथ ऐसा नहीं है।इस अवसर पर उन्होंने 'डाउन टू अर्थ' पत्रिका के हिन्दी संस्करण और प्रकाशन के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डाला।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD