Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना पर खर्चे 330 करोड़ : सुधीर शर्मा

मंदल बना प्रदेश का पहला फ्री वाई-फाई सुविधायुक्त गांव, शहरी विकास मंत्री ने किया शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 20 Mar 2017

Last updated on: Mar 20, 2017, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मंदल गांव में बीएसएनएल की नि:शुल्क वाई-फाई सुविधा का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मंदल प्रदेश का पहला गांव है जहां इस प्रकार की निशुल्क वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।सुधीर शर्मा ने कहा कि यह डिजिटल हिमाचल बनाने की दिशा में प्रभावी पग है। इससे गावों में सूचना क्रांति के माध्यम से विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने और विकास प्रक्रिया में सभी की भागीदारी तय करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शी प्रशासन को बल मिलेगा और ई-सेवाओं से लोगों को सुशासन, सुरक्षा और योजनाओं का सुगमता से लाभ मिलना तय होगा। उन्होंने कहा कि शिमला, धर्मशाला और पालमपुर इत्यादि में पहले ही वाई-फाई सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है तथा इसी तर्ज पर प्रदेश के गांवों में भी इन्टरनेट सुविधा से जोड़ा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर बल दिया जा रहा है ताकि शहरों और गावों में विकास की कड़ी को मजबूत किया जा सके।

48 लाख की पेयजल योजना का शुभारंभ

इससे पूर्व, सुधीर शर्मा ने धर्मशाला के झियोल में 48 लाख की लागत से निर्मित नलकूप पेयजल योजना घियाणा-परोल-झियोल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को उनके घर पर स्वच्छ पेयजल सुविधा प्रदान करने के लिए गत एक वर्ष में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजना पर 330 करोड़ रुपए वयय किए गए हैं। प्रत्येक व्यक्ति को हर दिन 70 लीटर स्वच्छ पानी की सुविधा प्रदान करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना से घियाणा खुर्द, परोल और झियोल के 6 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।सुधीर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा सरकार ने जनसाधारण के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश को शहरी विकास के आदर्श के रूप में स्थापित करने के लिए कार्य किया जा रहा है। 

सामुदायिक केन्द्रों के शिलान्यास और उद्घाटन

सुधीर शर्मा ने इसके उपरांत मंदल के वार्ड नम्बर दो में 2.50 लाख रुपये से बनने वाले सामुदायिक केन्द्र का शिलान्यास किया जबकि भड़वाल में 6 लाख रुपये की लागत से निर्मित पूर्व सैनिक सेवा संगठन भवन का उद्घाटन किया।

गमरेहड़ सडक़ का भूमि पूजन तथा झियोल मार्ग का उद्घाटन

इसके बाद शहरी विकास मंत्री ने 52 लाख रुपये की लागत से बन रहे झियोल-गमरेहड़ संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया तथा राजकीय उच्च पाठशाला झियोल के लिए 1.5 लाख की लागत से बनने वाली संपर्क सडक़ का उद्घाटन भी किया।

रू-ब-रू केन्द्र झियोल व मंदल का किया दौरा

इस दौरान शहरी विकास मंत्री हैल्पिंग हैण्डस संस्था द्वारा रू-ब-रू कार्यक्रम के तहत महिला कल्याण के लिए चलाए जा रहे जागृति अभियान के अंर्तगत झियोल और मंदल में स्थापित सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्रों में भी गए और वहां कार्य कर रही महिलाओं से भेंट कर महिलाओं द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया।

घोषणायें

शहरी विकास मंत्री ने इस अवसर पर महिला मंडल मंदल को 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने भड़वाल में मुख्य सडक़ से भड़वाल तक की सडक़ को पक्का करने तथा भड़वाल से निचली भड़वाल तक जीप योग्य मार्ग बनवाने की घोषणा की।

सुनीं जनसमस्यायें

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री ने झियोल और मंदल में लोगों की समस्यायें भी सुनीं तथा अधिकांश के निपटारे हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये।इस अवसर पर झियोल की नगर निगम के उप महापौर देवेन्द्र जग्गी, प्रधान वीना देवी, समिति अध्यक्ष रवि कुमार, नगर निगम पार्षद शुभम सूद, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश धीमान, हैल्पिंग हैंडस संस्था की महासचिव शकुन मनकोटिया, एसडीएम श्रवण मांटा, डीएसपी सुरेन्द्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अजय गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विजय चौधरी, अधिशासी अभियंता दीपक गर्ग, भू-सरंक्षण अधिकारी राहुल कटोच, एसडीओ लोक निर्माण सुशील डढ़वाल, डीएफओ परवीन ठाकुर, बीडीओ धर्मेश, बीएसएनएल उप महा प्रबन्धक पंजू राम, एसडीओ अजय शर्मा, राजभाषा अधिकारी राजेश शर्मा, सेवानिवृत कैप्टन पुरूषोतम लाल, बलदेव, ओम बहादुर गुरूंग, अरूण कुमार, मंदल की प्रधान ऊषा देवी और उप प्रधान राकेश कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

 

Tags: Sudhir Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD