Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार

 

संसद का घेराव करने जा रहे इनेलो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज

दर्जनों इनेलो कार्यकर्ता घायल, पुलिस ने महिलाओं व बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2017

एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने आज जंतर-मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया और शांतिपूर्वक तरीके से संसद का घेराव करने जा रहे इनेलो कार्यकर्ताओं पर संसद भवन से चंद कदम की दूरी पर दिल्ली पुलिस ने बिना कोई पूर्व चेतावनी दिए बर्बरतापूर्ण व बेरहमी से भारी लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से दर्जनों इनेलो कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने महिलाओं और बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा और गाडिय़ों में बैठे बुजुर्ग इनेलो कार्यकर्ताओं को गाडिय़ों से निकालकर उनके सिर पर लाठियां बरसाई गई जिससे अनेक कार्यकर्ताओं को गम्भीर चोटें आई। सर्वोच्च न्यायालय का फैसला लागू करवाए जाने और एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाए जाने की मांग को लेकर भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ताओं ने आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और प्रदर्शन के बाद जैसे ही इनेलो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने के लिए संसद की ओर कूच कर रहे थे तो बैरीकेट्स लांघते ही दिल्ली पुलिस ने मात्र संसद भवन से चंद कदम की दूरी पर इनेलो कार्यकर्ताओं को चारों तरफ से घेरकर लाठीचार्ज शुरू कर दिया।जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने किया। 

प्रदर्शन में हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला, सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, दिग्विजय सिंह चौटाला, परमेंद्र ढुल, सुभाष गोयल, पिरथी सिंह नम्बरदार, जाकिर हुसैन, वेद नारंग, प्रो. रविंद्र बलियाला, बलवान दौलतपुरिया, रणवीर गंगवा, अनूप धानक, पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, तेलू राम जोगी, मक्खन लाल सिंगला, राजदीप फोगाट, बलकौर सिंह, जगदीश नैयर, शीला भ्यान, हरि सिंह राणा, दिनेश डागर, पदम सिंह दहिया, रामकुमार सैनी, रमेश खटक, रवि चौटाला, एनएस मल्हान, सतीश नांदल, प्रदीप देशवाल सहित पार्टी के सभी विधायक, सांसद, पूर्व विधायक व सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।इससे पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ का फैसला आए हुए चार महीने से ज्यादा समय हो गया है और अभी तक केंद्र सरकार ने नहर के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आते ही सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री से कहा था कि वे इसे लागू करवाने के लिए सभी दलों को साथ लेकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के समक्ष प्रदेश का पक्ष रखें ताकि हरियाणा की जीवनरेखा एसवाईएल का निर्माण हो सके।इनेलो नेता ने कहा कि राष्ट्रपति से तो सभी दलों के नेता मिलकर प्रदेश का पक्ष उनके समक्ष रख आए थे लेकिन प्रधानमंत्री ने पिछले चार महीने से हरियाणा के सीएम को मिलने का समय ही नहीं दिया। इनेलो नेता ने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा भी इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है और पंजाब चुनाव में राजनीतिक फायदा लेने के लिए इस मामले को जानबूझकर लटकाया गया।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के अथक प्रयासों से हरियाणा अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया और आज हरियाणा किसी से खैरात नहीं बल्कि बंटवारे में उसे जो अपने हिस्से का रावी-व्यास से पानी मिला था उसे प्रदेश में लाने के लिए एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. जननायक ने उस समय हिंदी क्षेत्र की अनदेखी के खिलाफ विधानसभा के अंदर व बाहर मजबूती से लड़ाई लड़ी और हरियाणा 50 साल पहले अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने कहा कि हरियाणा चौधरी देवीलाल के सपने अनुसार देश का अग्रणी राज्य बने, इसके लिए इनेलो एसवाईएल पर लम्बी लड़ाई लडऩे के लिए पूरी तरह तैयार है। 

इनेलो नेताओं ने कहा कि हमने पहले ही घोषणा की थी कि अगर केंद्र ने 23 फरवरी तक नहर का निर्माण कार्य शुरू न करवाया तो पार्टी कार्यकर्ता कस्सियां लेकर खुद नहर की खुदाई करने जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने नहर निर्माण के लिए न सिर्फ  गिरफ्तारियां दी बल्कि विस के अंदर भी इस मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का पक्ष रखा है। इनेलो नेता ने कहा कि उनकी पार्टी ने नहर खुदाई व संसद घेराव के लिए प्रदेश हित में सभी दलों को न्यौता भी दिया था लेकिन अन्य दलों ने मात्र इस मुद्दे पर राजनीति करते हुए इसे लटकाने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि जब तक एसवाईएल के अधूरे निर्माण को पूरा करवाने के लिए काम शुरू नहीं हो जाता तब तक इनेलो अपना संघर्ष जारी रखेगी और पार्टी इसके लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने से भी पीछे नहीं हटेगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD