Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

सीता मंदिर में मन्नत पूरी होने पर नचाई जाती हैं बेड़नियां

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अशोकनगर (मध्य प्रदेश) , 15 Mar 2017

रंगपंचमी के मौके पर मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के करीला में स्थित सीता मंदिर का नजारा ही जुदा होता है। यहां लाखों लोगों की मौजूदगी में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु बेड़नियों का नाच कराते हैं। रंगपंचमी शुक्रवार को है। करीला मंदिर समिति के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने आईएएनएस को बताया है कि रंगपंचमी के मौके पर मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान के लगभग 25 लाख श्रद्धालु इस मंदिर क्षेत्र में लगने वाले मेले में हिस्सा लेने आते हैं। इस बार भी इतने ही श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।यादव ने कहा, "यहां आने वालों की मन्नत पूरी होती है और मन्नत पूरी होने पर अगले वर्ष रंगपंचमी के मेले में बेड़िया जाति की महिलाओं को नचाया जाता है (बेड़िया वह जाति है, जिसका उदर-पोषण नाच गाकर ही चलता है)। इस बार रंगपंचमी के मौके पर 17 मार्च को सुबह से देर रात तक यह क्रम चलेगा।"

रंगपंचमी के मौके पर छोटे गांव करीला की रौनक ही बदल जाती है, यहां लाखों लोग पहुंचकर सीता के मंदिर में गुलाल अर्पित करते हैं और बेड़नियों के नाच में भी खूब गुलाल उड़ाते हैं। रंगपंचमी को यहां आलम यह होता है कि पूरा इलाका होली मय हो जाता है। इस आयोजन में आने वाली भीड़ के मद्देनजर एक तरफ जहां प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं, वहीं मंदिर समिति की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए खास व्यवस्था की जाती है।संभवत: करीला में दुनिया का यह इकलौता मंदिर है, जहां राम के बगैर सीता बिराजी हैं। किंवदंती के मुताबिक, बाल्मीकि के आश्रम में सीता उस दौर में रही थीं, जब राम ने उनका परित्याग कर दिया था और इसी आश्रम में लव-कुश का जन्म भी हुआ था। उस मौके पर उत्सव मनाया गया था, अप्सराओं का नाच हुआ था, उसी तरह की परंपरा आज भी चली आ रही है। 

 

Tags: DHARMIK , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD