Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की 'जुमलेबाजों' और उनकी 'जुमलेबाजी' से सावधान रहें : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग श्री आनंदपुर साहिब की आवाज संसद में उठाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब के बहुमुखी विकास के लिए डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी किया संकल्प पत्र इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ द्वारा 10वें विश्व जल मंच पर संसदीय बैठक का आयोजन किया गया जीनगर समाज के लिए कलस्टर बनाकर रोजगार को देंगे बढ़ावा:एन.के.शर्मा मैं आज जो कुछ भी हूं वह सभी बरनाला निवासियों के सहयोग और समर्थन के कारण हूं: मीत हेयर

 

इस गांव में हफ्ते भर पहले ही लोगों ने मना ली होली

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायपुर (छत्तीसगढ़) , 12 Mar 2017

पूरा भारत देश जहां 12 और 13 मार्च को होली के रंग में सराबोर होगा वहीं छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के ग्राम सेमरा (सी) में पांच व छह मार्च को होली खेल ली गई। पौने दो सौ की आबादी वाले सेमरा गांव के ग्रामीण सैकड़ों वर्षो से इस अनोखी परंपरा को निभा रहे हैं। ग्राम देवता का मान रखने के लिए इस गांव के निवासी होली का त्योहार तय तिथि से एक सप्ताह पूर्व ही मना लेते हैं। ग्राम सेमरी (सी) के सरपंच सुधीर बललाल ने बताया, "इस वर्ष पांच मार्च को होलिका दहन किया गया। छह मार्च को परंपरा के अनुसार होली खेली गई। रात्रि को ग्राम देवता के मंदिर में परंपरा अनुसार पूजा के बाद होलिका दहन किया गया। 

दूसरे दिन यानी छह मार्च को सुबह पुन: ग्राम देवता की विधि विधान के साथ पूजा के बाद रंग-गुलाल खेला गया।" गांव की फाग मंडली ने नगाड़ों की धुन में फाग गायन किया। फाग गीतों के स्वर फूटते ही गांव के बच्चे, युवा और बुजुर्ग डंडा नृत्य पर जमकर झूमे। इसी तरह इस गांव में दीपावली, पोला और हरेली के पर्व को भी तय तिथि से एक सप्ताह पूर्व ही मना लिया जाता है।अब तक किसी ने भी अपने पूर्वजों के जमाने से चली आ रही इस परंपरा से मुंह नहीं मोड़ा है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस पंरपरा की शुरुआत कब हुई, इससे ग्रामीण अनजान हैं। यहां ग्राम देवता सिरदार देव के स्वप्न को साकार करने प्रतिवर्ष त्योहार एक सप्ताह पूर्व ही मना लिए जाते हैं। 

सैकड़ों वर्ष पूर्व इस गांव में एक बुजुर्ग आकर रहने लगा। उनका नाम सिरदार था। उनकी चमत्कारिक शक्तियों एवं बातों से गांव के लोगों की परेशानियां दूर होने लगी। लोगों में उनके प्रति आस्था व श्रद्धा का विश्वास उमड़ने लगा। समय गुजरने के बाद सिरदार देव के मंदिर की स्थापना की गई।मान्यता है कि किसी किसान को स्वप्न देकर सिरदार देव ने कहा था कि प्रतिवर्ष दीपावली, होली, हरेली व पोला ये चार त्योहार हिंदी पंचाग में तय तिथि से एक सप्ताह पूर्व मनाए जाएं ताकि इस गांव में उनका मान बना रहे। तब से ये चार त्योहार प्रतिवर्ष ग्रामदेव के कथनानुसार मनाते आ रहे हैं।

 

Tags: SPECIAL DAY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD