Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन

 

नोटबंदी का फायदा कब बताएंगे पीएम : अखिलेश यादव

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ /सिद्घार्थनगर , 25 Feb 2017

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी ने लोगों को परेशान किया है। प्रधानमंत्री इसका फायदा कब बताएंगे। विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सिद्घार्थनगर में रैली करते हुए अखिलेश यादव ने ये बातें कही। उन्होंने कहा कि कई लोगों की जान बैंक की लाइन में लगे-लगे चली गई। केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की। हमारी सरकार ने उन्हें मुआवजा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महिला ने बैंक की लाइन में बच्चे को जन्म दिया और बच्चे का नाम खजांची रख दिया। हमने बुलाकर उन्हें मुआवजा दिया।

अखिलेश ने कहा, "प्रधानमंत्री हमेशा मन की बात करते हैं। मैं कहता हूं कि मन की बात बहुत हो गई, अब काम की बात करनी चाहिए। तीन साल में कोई काम जमीन पर नहीं हुआ है। केवल धोखा दे रही है। कोई बड़ा काम नहीं किया।" रैली में अखिलेश ने नकल का सर्मथन करते हुए कहा कि आखिर कौन बचपन में नकल नहीं करता है। थोड़ी बहुत तो सभी लोग नकल करते हैं। हमारे वादों की नकल भाजपा ने किया है। प्रधानमंत्री कपड़े पहनने का भी नकल करते हैं। उप्र का चुनाव देश का भविष्य तय करेगा।

 

Tags: Akhilesh Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD