Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता लोक सभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग की हिदायतों का पूरा पालन किया जाए: जनरल पर्यवेक्षक जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल की देखरेख में वोटिंग मशीनों का पूरक रैंडमाइजेशन किया गया

 

गधे रंग देखकर वफादारी नहीं करते : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहराइच (उत्तर प्रदेश) , 23 Feb 2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उनके गधे वाले बयान पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि अखिलेश को गुजरात के गधों से इतनी नफरत क्यों है। गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। बहराइच में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधामनंत्री ने यह बात कही। मोदी ने कहा, "गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। उनकी पीठ पर चाहे चीनी का वजन हो या फिर चूने का, वह रंग देखकर वफादारी नहीं करते।"मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल और स्वामी दयानंद सरस्वती जैसे लोग गुजरात के रहने वाले हैं। अखिलेश की अज्ञानता पर हंसी आती है। मोदी ने कहा, "आज अखिलेश जी जिन लोगों के साथ गठबंधन करके घूम रहे हैं, उन्हीं लोगों ने इन महान विभूतियों के नाम पर डॉक टिकट जारी किए थे। अखिलेश को अब शायद गुजराती गधों का अंदाजा हो जाएगा।"मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों अपनी एक चुनावी रैली में अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी और शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह सदी के महानायक 'अमिताभ बच्चन से आग्रह करेंगे कि वह गुजराती गधों का प्रचार न करें।'

 मोदी ने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार बनने के तुरंत बाद पहली कैबिनेट की बैठक में ही लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।मोदी ने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उप्र में दिन के उजाले में भी अकेली बहन-बेटी घर से बाहर नहीं निकल सकती। रात के अंधेरे में तो कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। राम व कृष्ण की धरती पर बहन-बेटियों पर इस तरह की निगाह डालने वाले लोग कौन हैं। प्रधानमंत्री ने कहा पुलिस थानों को सपा का कार्यालय बना दिया गया है। छोटा अधिकारी क्या करेगा। ऊपर से दबाव आता है और वह अपना काम नहीं कर पाता है। इनका चरित्र ही ठीक नहीं है। क्या सरकार का यही चरित्र होना चाहिए।प्र सरकार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि लोग गायत्री मंत्र जपते हैं लेकिन अखिलेश गायत्री प्रजापति के मंत्र का जाप कर रहे हैं। प्रजापति पर आरोप लगने के बाद भी उनके पक्ष में प्रचार करने लिए उनके यहां जाते हैं। 

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD