Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली, कारकरदगी की समीक्षा की

अध्यापकों के मुद्दो पर चर्चा की, एसएसए, रमसा के अंतर्गत वेतन को पटरी पर लाने की प्राथमिकता  

Listen to this article

Rouf Pampori

Rouf Pampori

5 Dariya News

जम्मू , 21 Feb 2017

Last updated on: Feb 21, 2017, 00:00 IST

शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने आज एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एवं कारकरदगी की समीक्षा करने के साथ अध्यापकांे के मुद्दों पर विषेश ध्यान केन्द्रित करने तथा स्कूल शिक्षा के स्तर में बेहतरी लाने सम्बंधी उपायों को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।दो घंटे तक चली लम्बी बैठक के दौरान विभाग के सन्मुख आने वाली चुनौतियों तथा इनके समाधान पर विषेश चर्चा की गई।स्कूल शिक्षा सचिव शलिन काबरा ने प्राईमरी, सैकेडरी एवं हायर सैकेडरी स्कूलों की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गत दो वर्शो  के दौरान सरकार द्वारा शिक्शा सिस्टम में बेहतरी लाने के लिए विभिन्न स्तर के उपाय किये गये हैं जिन्हें  प्राथमिकता के आधार पर लेने की आवश्यकता है। जम्मू कश्मीर में 24000 सरकारी स्कूल है इनमें से 3300 को संगठित किया गया है तथा इनमें कुल 16 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है।शिक्शा, संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री प्रिया सेठी भी बैठक में उपस्थित थी।

मंत्री ने केन्द्रीय प्रायोजित स्कीमें एसएसए एवं रमसा की कार्यप्रणाली का जायजा लेने के अलावा स्कूलों में विभिन्न स्तर के अध्यापकों, पदों, अध्यापकों की भर्ती जिनमें आरएटी एवं उनको नियमित करने आदि पर भी चर्चा की गई। अध्यापकों के मुद्दे पर मंत्री ने अध्यापक समुदाय जिनमें आरएटी भी शामिल है के वेतन, पदोन्नति, सेवानियमित्ता के मुद्दों को हल करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि वे अपने इस नोवल पेशे को सम्मानजनक स्थिति के साथ ग्रहण करें।मंत्री ने विशेश रूप से एसएसए एवं रमसा स्कीमों के अधीन अध्यापकों का वेतन समय पर जारी करने के लिए कहा। उन्होंने विभाग से इस सम्बंध मे रिपोर्ट तैयार कर स्वंय भारत सरकार के साथ मुद्दे का समाधान निकालने के लिए कहा।इसके अलावा बुखारी ने स्कूल शिक्शा विभाग को निर्देष दिये कि स्कूलों को आधुनिक एवं दर्जा बढ़ाने सम्बंधी प्रक्रिया में स्थानीय विधायकों को शामिल करें।शिक्षा राज्य मंत्री ने बैठक के दौरान अध्यापकों एवं विद्यार्थियों को राज्य के बेहतर विकास हेतु प्रगति से आगे बझ़ने के लिए कहा। उनहोंने विषेश रूप् से स्टाफ का वर्गीकरण एवं भर्ती प्रक्रिया मे तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया।इससे पूर्व, शिक्षा सचिव ने मंत्रियों को माडल स्कूलों, ई-लरनिंग, स्कूलों में अध्यापकों के लिए आईटी सुविधाओं के साथ रिफरेशन कोर्स, ज्ञानवर्धक बैंक आदि के विकास पर जानकारी दी ।

 

Tags: Syed Altaf Bukhari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD