Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

खाट से काम नहीं चला तो पंचर साइकिल पर उछले राहुल गांधी : राजनाथ सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरु खाबाद , 16 Feb 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने पहली बार खाट सभा का नाम सुना। खाट से काम नहीं चला तो साइकिल पर उछल कर पहुंच गए। उस साइकिल को पहले ही मुलायम सिंह ने पंचर कर दिया था। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में राजेपुर में आयोजित जनसभा में राजनाथ ने कहा, "उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या की दृष्टि से) राज्य है। आजादी के 70 वर्षो में कभी भी किसी भी गैर कांग्रेसी सरकार को केंद्र में बहुमत हासिल नहीं हुआ था। लेकिन, उत्तर प्रदेश के सहयोग से केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी।"उन्होंने कहा कि ढाई साल के शासन में भाजपा के किसी भी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। उप्र के संबंध में उन्होंने कहा, "कल्याण सिंह व उनके कार्यकाल में कभी किसी ने उंगली नहीं उठाई। लेकिन, सपा व बसपा के नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। 

नेता ऐसा होना चाहिए कि यदि उस पर आरोप लग जाए तो उसे पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। मोदी सरकार जो काम कर रही है, उससे दुनिया में देश का नाम ऊंचा हुआ है।" गृहमंत्री ने जनता से पूछा, "क्या सपा और बसपा ने विकास करा दिया? सभी सड़कें गांवों से जुड़ गईं? नौजवानों को रोजगार मिल गया?" उन्होंने कहा कि भाजपा यह सभी कार्य कराएगी। सरकार बनी तो समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं आ रही तो उत्तर प्रदेश में बिजली के नाम पर बिल तो आ रहा है।उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार बनी तो किसानों के फसली ऋण माफ कर दिए जाएंगे। बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा, बिजली मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही किसानों को शून्य ब्याजदर पर कर्ज दिया जाएगा। नौकरी से पूर्व स्व प्रमाणित प्रमाणपत्र मान्य किया जाएगा। नौजवानों को कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार ऋण मुहैया कराया जाएगा।"उन्होंने कहा, "चीनी मिल से भुगतान में सुधार के लिए किसानों को तत्काल चेक दिया जाएगा, जिसका 14 दिन के अंदर भुगतान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में 14 वर्ष से भाजपा को वनवास झेलना पड़ा है। कमल खिलाकर सुशील शाक्य को जिताएं और वनवास खत्म कर दें।"

 

Tags: Rajnath Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD