Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी

 

पंदोआ में पंदोई देवता के प्रांगण में कोट भझारी शेषनाग नतमस्तक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

शिमला , 26 Nov 2013

जिला कुल्लू के प्रसिद्ध आराध्य देव कोट भझारी शेषनाग 30 वर्षों बाद शिमला जिला के महाकालेश्वर पंदोई देवता के दरबार में नतमस्तक होने पहुंचे। दो सुवि यात देवताओं के इस विशेष मिलन पर्व पर कुल्लुू, मण्डी और शिमला जनपद से हजारों श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा में भाग लिया।  इस दौरान पारंपरिक लोक वाद्य यन्त्रों ढोल नगाड़े, रणसिंघा, करनाल और शहनाई की मधुर धुनों के बीच देव नृत्य का नजारा देखते ही बनता था । कुल्लू के कोट भझारी शेषनाग के साथ कुल्लू के 1200 देवलुओं का जत्था चार दिनों की पदयात्रा का सफर तय करने के बाद पंदोआ पंहुचा। इस दौरान रास्ते में कुल्लू, मण्डी और शिमला जिला के सैंकड़ों गावों में हजारों लोगों ने भझारी शेषनाग के दुर्लभ दर्शन किए और अपने परिवारों के सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां लोगों की मान्यता है कि भझारी शेषनाग एक निश्चित अवधि के पश्चात् महाकालेश्वर पंदोई देवता से मिलने अवश्य आते हैं। इस दौरान पंदोआ गांव के प्रसिद्ध महाकलेश्वर पंदोई देवता के कारदारों ने भझारी शेषनाग और उनके देवलुओं के स्वागत, भोजन व रात्रि ठहराव के लिए विशेष प्रबन्ध किए थे। दो देवताओं के इस दिव्य मिलन पर्व पर महाकालेश्वर और भझारी शेषनाग के एक साथ दर्शनों का यह दुर्लभ और अद्भुत अवसर था। दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से इन दोनों देवों के दर्शनों के लिए लगभग 10000 से अधिक भक्तों का जमावड़ा जब पंदोई देवता के प्रांगण में पहुंचा तो स्वत: ही एक धार्मिक उत्सव का माहौल बन गया । शनिवार को जब भझारी शेषनाग देवता महाकालेश्वर पंदोई देवता का आशीर्वाद लेकर वापिस कुल्लू जनपद की ओर लौटें तो हजारों भाव विभोर श्रद्धालुओं ने इस विदाई समारोह को नम आंखों से देखा। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस प्रकार के भव्य देव मिलन देखने  के अवसर कई दशकों बाद मिलते हैं।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD