Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

 

उप्र में सपा-कांग्रेस गठबंधन की आंधी : राहुल गांधी

Listen to this article

5 Dariya News

मेरठ , 07 Feb 2017

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेरठ के नौचंदी मैदान में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा कि उप्र में जैसे ही सपा-कांग्रेस का गठबंधन हुआ, प्रदेश में आंधी आ गई। हवा तेजी से चलने लगी। इससे पता चलता है कि उप्र में गठबंधन की आंधी चल रही है। (
उन्होंने कहा, "कुछ समय पहले अखिलेश और मैंने एक गठबंधन खड़ा किया। जैसे ही हमने हाथ मिलाया। एक सेकेंड के बाद आंधी आ गई। यह आंधी प्रधानमंत्री मोदी को, भाजपा को, मायावती को हराने का काम करेगी।"
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "मेरठ क्रांतिकारियों का शहर है। शहर ने अंग्रेजों को सबक सिखाया था। आपने कंपनी राज को हराया था। आज भी मोदी नए तरीके का कंपनी राज ला रहे हैं। उप्र के किसानों को पैसा नहीं मिला। कर्जा माफ नहीं किया। जो यहां बैट बनाते हैं, उनके साथ न्याय नहीं हुआ।"राहुल ने कहा, "केंद्र सरकार ने जब आपको लाइन में खड़ा किया, उसमें कोई अमीर व्यक्ति नहीं था। कोई सूट-बूट वाला नहीं था। 50 परिवारों को हिंदुस्तान का 60 प्रतिशत धन दिलवा दिया। प्रधानमंत्री ने कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन किसी को नहीं दिया। प्रधानमंत्री ने अच्छे दिन नहीं दिए। जब हमारी सरकार आएगी तब हम लाखों युवाओं को अपना कारोबार शुरू करने के लिए कम दरों पर कर्ज देंगे।"
इस मौके पर अखिलेश ने कहा कि अब साइकिल के हैंडल पर हाथ का साथ है तो ऐसे में साइकिल पहले के मुकाबले और तेजी से आगे बढ़ेगी। नोटबंदी पर अखिलेश ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "भाजपा ने लोगों को लाइन में लगा दिया। लोगों को परेशानी में डाल दिया। अब तो सभी पुराने नोट बैंक में जमा हो गए हैं। अब तो भाजपा वाले कम से कम 15 लाख नहीं तो 15 हजार रुपये ही खाते में डलवा दे।"
अखिलेश ने कहा कि जो लोग आंधी और हवाओं की बात करते हैं, वे लोग जान जाएं कि इस बार आंधी सपा-कांग्रेस के पक्ष में चल रही है।
उन्होंने कहा, "बुनकर भाइयों की मदद समाजवादियों ने की है। बिजली से लेकर कारोबार तक, सभी चीजों की मदद समाजवादियों ने की है।"अखिलेश ने कहा, "समाजवादी पार्टी की एंबुलेंस चल रही है। फोन करने पर तुरंत एंबुलेंस पहुंच जाती है। कानून-व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस का 100 नंबर भी शुरू किया है। इससे जो भी तकलीफ में है, एक फोन पर पुलिस और एंबुलेंस की सेवा ले सकता है।"स्मार्ट सिटी पर उन्होंने कहा, "हमारी सरकार ने ही मेरठ का नाम स्मार्ट सिटी के लिए आगे बढ़ाया। लखनऊ के अलावा मेरठ में मेट्रो चलाई जाएगी।"
अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, "मेरठ में पीएम स्कैम से बचाने के लिए कह गए थे। उन्होंने इसमें एस से सपा, सी से कांग्रेस, ए से अखिलेश और एम से मायावती का नाम लिया था। मैंने कहा कि पीएम मोदी ने बुआ का नाम क्यों जोड़ लिया। क्या वे रक्षाबंधन को भूल गए। भाजपा ने तीन बार बसपा के साथ मिलकर सरकार बनाई है।"




 

Tags: Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD