Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

विपक्ष भाजपा को राज्यसभा में रोकने का प्रयास कर रहा : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

5 Dariya News

अलीगढ़ , 05 Feb 2017

Last updated on: Feb 05, 2017, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की कोशिश है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्यसभा में बहुमत न हासिल कर सके और सरकार भ्रष्टाचार रोधी कड़े कानून न बना सके। कांग्रेस-समाजवादी पार्टी (सपा) के गठबंधन का बिना नाम लिए इन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, "वे लोग चुनाव लड़ने के लिए साथ नहीं आए हैं। वे इसलिए साथ आए हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि हमें (भाजपा) राज्यसभा में बहुमत मिल जाएगा। हम ऐसे कानून बनाएंगे, जिससे चोरों व भ्रष्टाचारियों को बचने का कोई मौका नहीं मिल पाएगा।"भाजपा के पास लोकसभा में तो बहुमत है, लेकिन राज्यसभा में नहीं है।
उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से शुरू होने वाले चुनाव से पहले एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा से भयभीत हैं।सपा-कांग्रेस गठबंधन की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, "खुद को बचाने के लिए वह औरों का सहारा ले रहे हैं।"उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश के लोग न्याय चाहते हैं। हमारी लड़ाई आपको न्याय दिलाने के लिए है।"उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने 70 साल की लूट का पर्दाफाश किया।मोदी ने कहा, "मैंने आठ नवंबर को 500 रुपये तथा 1,000 रुपये को अवैध करने की घोषणा की। इससे भूचाल आ गया। जिन लोगों ने पैसे जमा कर रखे थे, उन्हें इसे बैंकों में जमा कराने को मजबूर होना पड़ा।"
उन्होंने कहा, "बीते 70 वर्षो से देश को लूटा जा रहा था। रातों रात उन्हें उन पैसों को बैंकों में जमा कराने को मजबूर होना पड़ा। उन्हें लगता था कि मोदी तैयार नहीं है और बैंकों में जमा कराने से उनके पैसे सफेद हो जाएंगे।"मोदी ने कहा, "लेकिन, वे यह नहीं जानते थे कि बैंकों में जमा की गई रकम के स्रोत का पता लगाने के लिए हम पहले से ही तैयार बैठे हैं।"उन्होंने कहा, "हम इसलिए लड़ रहे हैं, ताकि पैसों का इस्तेमाल गरीबों के लिए हो सके।"


 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD