Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मध्यप्रदेश में गरीबों को 5 रुपये में दीनदयाल थाली : शिवराज सिंह चौहान

शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान
Listen to this article

5 Dariya News

भोपाल , 26 Jan 2017

Last updated on: Jan 26, 2017, 00:00 IST

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में कहा कि अप्रैल से गरीबों के लिए दीनदयाल थाली योजना शुरू की जा रही है। चौहान ने कहा कि दीनदयाल थाली की योजना प्रदेश के चुनिंदा शहरों से शुरू की जाएगी। इस योजना से गरीब और निर्धन को पांच रुपये में गुणवत्तापूर्ण व स्वादिष्ट खाना मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर नागरिक को आवास देने के लिए एक नया कानून लाया जा रहा है जो आवासहीनों के लिए आवास या भूखंड उपलब्ध करवाने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि आवासहीन नागरिकों को 2018 तक शहरी क्षेत्र में पांच लाख और ग्रामीण क्षेत्र में आठ लाख मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गण और तंत्र के रिश्तों को मजबूत बनाने में सफल रही है। संवैधानिक संस्थाएं मजबूत हुई है। पिछले पांच वर्षो में प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में लगातार 10 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।'नमामि देवी नर्मदे' सेवा यात्रा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नदी संरक्षण के विश्व के इस सबसे बड़े अभियान ने सर्वधर्म समभाव को हकीकत में बदला है।
यात्रा में सभी धर्मो और वर्ग के लोग स्वेच्छा से शामिल होकर मां नर्मदा की सेवा और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 जिलों में नर्मदा तट के पांच किलोमीटर की परिधि में 58 देशी-विदेशी शराब दुकानों को बंद करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। उन्होंने गरीब और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ब्यौरा दिया, साथ ही किसानों को आगामी दिनों में दी जाने वाली सुविधाओं का जिक्र किया।






 

Tags: Shivraj Singh Chouhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD