Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

चीन भूस्खलन में 12 लोगों की मौत की आशंका

Listen to this article

5 Dariya News

वुहान , 22 Jan 2017

चीन के हुबेई प्रांत में शुक्रवार रात हुए भूस्खलन के बाद से लापता 10 लोगों के बचने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है, जिससे इस हादसे में मरने वालों की संख्या 12 होने की आशंका जताई जा रही है। घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है बचाव कार्यो में लगे दमकलकर्मियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे नानझांग काउंटी के मिराज होटल में यह घटना उस समय हुई जब होटल के पीछे लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र का मलबा होटल पर ढह गया। होटल मालिक हे दाहुई लापता लोगों में शामिल हैं।
कुल 15 लोग मलबे में फंस गए। बचावकर्मियों ने पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई। तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे इमारत की पहली मंजिल के रेस्तरां में होटलकर्मी और मेहमान फंस गए। राहत कर्मियों ने दूसरी किसी घटना के प्रति सावधानी बरतने के लिए बचाव कार्य रोक दिया है। राहतकर्मी दुर्घटनास्थल से चट्टानों को हटा रहे हैं। इसके बाद ही वे बचाव कार्य शुरू करेंगे।


 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD