Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को चेताया

Listen to this article

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jan 2017

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने रविवार को कहा कि भारत शांति चाहता है, लेकिन शांति को बाधित किया जाता है तो इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह चेतावनी पाकिस्तान का नाम लिए बगैर दी। सेना दिवस के मौके पर उन्होंने जवानों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि इससे दंड भी भुगतना पड़ सकता है।समारोह में परंपरागत परेड और सैन्य प्रदर्शन के साथ सर्जिकल स्ट्राइक का भी प्रदर्शन किया गया।सेना प्रमुख ने 15 वीरता पुरस्कार प्रदान किए। इसमें पांच पुरस्कार मरणोपरांत दिए गए।पुरस्कार विजेताओं में लांस नायक हनुमानथप्पा भी रहे। वह विश्व के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र सियाचिन में एक हिमस्खलन में शहीद हो गए थे।
दिल्ली छावनी में आयोजिक कार्यक्रम में सेना प्रमुख ने कहा कि नई दिल्ली के खिलाफ छद्म युद्ध को दिए जा रहे सहयोग के बावजूद भारत शांति चाहता है। उन्होंने यह बयान पाकिस्तान का नाम लिए बगैर दिया।उन्होंने कहा, "छद्म युद्ध को दिए जा रहे सहयोग के बावजूद हम नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति चाहते हैं। हालांकि, किसी भी संघर्षविराम उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।"भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा जम्मू एवं कश्मीर को बांटती है।जनरल ने कहा कि यदि सीमा पर शांति को बाधित किया जाता है तो भारतीय सेना अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी।उन्होंने कहा, "हम सीमा पर शांति चाहते हैं। लेकिन शांति को बाधित करने के किसी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीमा पर शांति बहाली के हमारे प्रयास को कमजोरी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।"उन्होंने कहा, "हम दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन हम शांति बहाली को बाधित करने वालों को चेतावनी देना चाहते हैं कि हम अपनी शक्ति भी अच्छी तरह प्रदर्शित कर सकते हैं।"रावत ने कहा, "सेना, वायुसेना और नौसेना को आगामी चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए।"उन्होंने कहा, "यह जरूरी है कि सभी तीनों बल साथ मिलकर काम करें। यह सफलता के लिए महत्वपूर्ण होगा।"जनरल ने कहा, "मैं नौसेना, वायुसेना, तटरक्षक और दूसरे बलों को भरोसा देना चाहता हूं कि उन्हें हमेशा सेना का सहयोग मिलता रहेगा।"सेना प्रमुख ने जवानों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर शिकायतें रखने को लेकर चेताया। उन्होंने जवानों से समस्याओं के समाधान नहीं होने पर सीधे तौर पर उनसे संपर्क करने को कहा।
उन्होंने कहा, "कुछ सहयोगी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं। यह सेना और जवानों के मनोबल को प्रभावित करता है।"उन्होंने जवानों से स्थापित माध्यमों का उपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा, "यदि आप कार्रवाई से खुश नहीं हैं तो आप मुझ से सीधे तौर पर संपर्क कर सकते हैं।"उन्होंने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, "आप इसके लिए दोषी ठहराए जा सकते हैं।"जनरल ने कहा, "हमारे पास साइबर हमलों से निपटने की क्षमता है, फिर भी हमें सोशल मीडिया पर शत्रु तत्वों के खिलाफ सावधान रहना होगा।"
सेना प्रमुख की यह टिप्पणी एक लांस नायक के एक वीडियो के बाद आई है, जिसमें कथित तौर पर अधिकारियों द्वारा सेना के जवानों के शोषण की बात कही गई है।सेना प्रमुख ने एक परेड का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में ब्रह्मोस मिसाइल का भी प्रदर्शन किया गया।इसके बाद सेना के मोटरबाइक दल ने अपना प्रदर्शन किया और एक अभ्यास में सर्जिकल स्ट्राइक का जीवंत प्रदर्शन किया गया।



 

Tags: MILTARY

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD