Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

नोटबंदी का अर्थव्यवस्था की रफ्तार पर एक फीसदी से कम असर : फिक्की

पंकज आर. पाटिल
पंकज आर. पाटिल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jan 2017

इंडियन चेंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के नए अध्यक्ष पंकज आर. पाटिल का कहना है कि नोटबंदी से देश की विकास दर को नुकसान होगा, लेकिन यह एक फीसदी से अधिक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत अब पटरी लौटता दिख रहा है। उन्होंने बैंकों द्वारा कर्ज पर ब्याज दर में की जा रही कटौती को अप्रत्याशित बताया और उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि आगे और भी कटौती हो सकती है। पटेल, जो कि जाइडस केडिला के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मैं नहीं समझता कि नोटबंदी का असर एक फीसदी से ज्यादा होगा। सभी सेक्टर पर इसका असर नहीं है। सेवा क्षेत्र काफी अच्छा कर रहा है। 

असंगठित क्षेत्र प्रभावित हुआ है और वस्त्र, हीरा और संपत्ति कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है जोकि करीब 10 फीसदी तक है। कुछ उद्योगों पर 25 फीसदी तक भी असर पड़ा है, जिसमें वाहन क्षेत्र शामिल है। लेकिन यह अल्पकालिक है, सबकुछ जल्दी ही सामान्य हो जाएगा।"आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की जीडीपी 7.3 फीसदी रही है, जबकि पहली तिमाही में यह 7.1 फीसदी थी, लेकिन पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में यह कम है जोकि 7.6 फीसदी थी। नोटंबदी के असर का आकलन करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अलावा कई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों ने भी वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान विकास दर अनुमान को 7.6 फीसदी से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया है। 

 

Tags: Demonetisation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD