Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

नोटबंदी के खिलाफ केरल में बनी 700 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तिरुअनंतपुरम , 29 Dec 2016

केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एडीएफ) ने गुरुवार को नोटबंदी के खिलाफ 700 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई। केंद्र सरकार के नोटबंदी के विरोध में यह मानव श्रृंखला यहां के राजभवन से कासरगोड तक बनाई गई। इस श्रृंखला में केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन व माकपा के लोकसभा सदस्य पी. करुणाकरण भी शामिल हुए। शाम पांच बजे के 15 मिनट पहले इसका अभ्यास किया गया। इसके बाद फिर से मानव श्रृंखला बनाई गई और एक संकल्प पढ़ा गया, जिसे सबने दोहराया। यह श्रृंखला राष्ट्रीय राजमार्ग और कोट्टायम, पत्तनमतिट्टा जिले से होकर बना, जहां से होकर राजमार्ग नहीं गुजरता। अन्य माकपा कार्यकर्ता अलापुझा जिले में विभिन्न स्थानों पर इस श्रृंखला में शामिल हुए। इसी तरह इडुकी और वयनाड जैसे पहाड़ी जिले में अलग से एक मानव कड़ी बनाई गई। इस श्रृंखला के बनाए जाने के तुरत बाद माकपा के प्रदेश सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन ने यहां एक जनसभा में कहा कि नोटबंदी के खिलाफ इस आयोजन में 10 लाख लोगों ने भाग लिया और करीब इतने ही लोग इस पहली मानव श्रृंखला में शामिल हुए। लोगों ने इसमें राजनीतिक जुड़ाव के स्तर से ऊपर उठकर भाग लिया। बालाकृष्णन ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पंगु बना दिया है। नरेंद्र मोदी के इस तुगलकी फरमान से हर क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दूसाी ओर, केरल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वी. मुरलीधरन ने कहा कि माकपा ने फैसला लिया है कि जो लोग राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत काम करते हैं, यदि वे इस मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए आते हैं तो उन्हें एक दिन के लिए काम करने की जरूरत नहीं है। उन्हें पूरे दिन का पारिश्रमिक मिलेगा। मुरलीधरन ने एक बयान में कहा, "हमने इसके बारे में केंद्र सरकार को सूचित कर दिया है और कार्रवाई करने के लिए कहा है, क्योंकि राज्य सरकार अपने अधिकार का दुरुपयोग कर रही है।" 

 

Tags: Demonetisation , KHAS KHABAR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD