Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

10 लाख से अधिक नवयुवको को अगले पांच वर्षो मे दी जाएगी उच्च स्तरीय हुनर सिखलाई- सुखबीर सिंह बादल

स्वयं का कारोबार शुरू करने के लिए नवयुवकों को दस लाख तक के ब्याज मुक्त कर्जे भी दिये जाएगें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झोरड़, मलोट , 27 Dec 2016

राज्य के नवयुवकों को आज के समय के बराबर बनाने के लिए तकनीकी पक्ष से हुनरमंद बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुये आज पंजाब के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रत्येक पांच गांवों के पीछे एक हुनर प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी । उन्होने आगे बताया कि इन केन्द्रों में अगले पांच वर्षो दौरान राज्य के दस लाख से अधिक नवयुवकों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होने यह जानकारी भी दी कि इन नवयुवकों को दस लाख रूपये तक के कर्जे बिना ब्याज से दिये जाएगे ताकि वह अपना व्यवसाय शुरू कर सके।मलोट क्ष्ेत्र के संगत दर्शन मौके पत्रकारो से बातचीत करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षो दौरान राज्य के सभी 12000 गांवों को शीशी फलोरिंग, स्वच्छ पेयजल व सीवरेज आदि की सुविधाओं से लैस करके उनको शहरी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पुडा द्वारा गांवों में स्थापित की जाने वाली कालोनियों में गरीब वर्ग के लोगों के लिए पांच लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरेन्द्र सिंह द्वारा बड़े बड़े वायदे करने से कोई लाभ नही होगा। क्योकि पंजाब के लोगों के कांग्रेस के इन झूठे वायदों के पीछे छीपा सच देख चुके है। जिस कारण कांग्रेस को आगामी विधान सभा चुनावों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा और मुख्यमंत्री बनने की कैप्टन की आशा पर पानी फिर जाएगा। पंजाब कांग्रेस प्रधान द्वारा उचित प्रशासन के दावों को झूठे बताते हुये स. बादल ने यह पूछा कि पिछले कार्यकाल दौरान कैप्टन अमरेन्द्र क्यों उचित प्रशासन नही दे सका। कैप्टन अमरेन्द्र को स्वयं सबसे बड़ा माफिया करार देते हुये स. बादल ने कहा कि जिस प्रकार केैप्टन के कार्यकाल में एक के बाद एक घोटाले सामने आये उससे यह स्पष्ट पता चलता है कि कैप्टन और उसकी जुडंली केवल पंजाब को लूटकर अपना घर भरने में ही व्यस्त थी। आप पार्टी को आड़े हाथों लेते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह गैर धार्मिक लोगों की जुंडली है जिनको राज्य की महान धार्मिक और सांस्कृतिक रिवायतों व विरासत संबधी कोई ज्ञान नही है।

शिअद भाजपा सरकार को पंजाब के इतिहास में एक मात्र लोक पक्षीय सरकार बताते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल के उचित नेतृत्व पंजाब सरकार ने गरीबों व कमजोर वर्गो के अतिरिक्त व्यापारियों, मजदूरों और किसानों के हितों की रक्षा की है औरकिसानों व व्यापारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य बीमा,  एससी बीसी वर्ग के लिए 200 यूनिट निशुल्क बिजली, किसानों के लिए निशुल्क बिजली और इस क्षेत्र मेेेंं सेम की समस्या को हल करना सरकार की लोकपक्षीय नीतियों गवाही भरते है।उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुलिस द्वारा कपूरथला तेजाब हमला मामले की पूरी गहराई से जांच की जा रही है और इस मामले की दोषियों को बख्शा नही जाएगा।इससे पहले उपमुख्यमंत्री ने मलोट क्षेत्र के 52 गांवों की पंचायतों को विकास के लिए 12 करोड़ रूपये की ग्रांटे बंाटी उन्होने यह भी कहा कि विधान सभा चुनावों के लिए बाकी टिकटों की घोषणा भी शीघ्र ही कर दी जाएगी।इस अवसर पर विधायक और मलोट से उम्मीदवार दर्शन सिंह कोटफत्ता, पूर्व विधायक बलदेव सिंह बलमगढ़, पंजाब एग्रो के चेयरमैन दयाल सिंह कोलियांवाली, शिअद के जिला कोआरडीनेटर अवतार सिंह वणवाला आदि भी उपिस्थत थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD