Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की 'जुमलेबाजों' और उनकी 'जुमलेबाजी' से सावधान रहें : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग श्री आनंदपुर साहिब की आवाज संसद में उठाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब के बहुमुखी विकास के लिए डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी किया संकल्प पत्र इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ द्वारा 10वें विश्व जल मंच पर संसदीय बैठक का आयोजन किया गया जीनगर समाज के लिए कलस्टर बनाकर रोजगार को देंगे बढ़ावा:एन.के.शर्मा मैं आज जो कुछ भी हूं वह सभी बरनाला निवासियों के सहयोग और समर्थन के कारण हूं: मीत हेयर

 

रूस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 यात्री सवार

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मॉस्को , 25 Dec 2016

रूस के रक्षा मंत्रालय का विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने रूस के सोच्चि से सीरिया के लटाकिया प्रांत के लिए उड़ान भरी थी। विमान का मलबा काले सागर में मिला है। इस विमान में 91 लोग सवार थे।आपातकाल मंत्रालय ने रूस के लापता टीयू-154 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए कहा कि काले सागर में विमान का मलबा बरामद हुआ है। मलबे के साथ यात्रियों के निजी सामान भी बरामद किए गए हैं।विमान में 83 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।रक्षा मंत्रालय का कहना है कि विमान में सवार अधिकतर यात्री एलेक्जेंड्रोव एनसेंबल के सदस्य थे जो रूस के सशस्त्रबलों का आधिकारिक गायक दल है। 

ये लोग क्रिसमस के जश्न में शामिल होने के लिए मॉस्को से लटाकिया जा रहे थे।मृतकों में चैनल वन रशिया, एनटीवी और वेजडा (रूसी रक्षा मंत्रालय का आधिकारिक मीडिया आउटलेट) के पत्रकार शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी मृतकों की सूचीन में एक प्रमुख दानकर्ता कार्यकर्ता और मानवीय अधिकारों के लिए प्रयासरत कार्यकर्ता एलिजावेटा ग्लिंका भी शामिल है। एलिजावेटा को उनके ब्लॉगर निकनेम 'डॉक्टर लीजा' के नाम से जाना जाता है।मंत्रालय के मुताबिक, विमान की तलाश के लिए सोच्ची से भेजे गए हेलीकॉप्टरों को विमान के दुर्घटनास्थल का स्थान ख्रोज लिया है।स्थानीय बचावकर्मियों के मुताबिक, अभी तक समुद्र में कोई भी जीवित नहीं मिला है।

आपातकाल मंत्रालय ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चला है कि लापता टीयू-154 विमान सोच्ची पहुंचा था। यह क्रासनोडार के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।"सूत्र का कहना है कि लापता विमान सीरिया के मेमीम हवाईअड्डे की ओर जा रहा था।दुर्घटना का संभावित कारण तकनीकी गड़बड़ी या पायलट की गलती हो सकती है।रक्षा एवं सुरक्षा मामलों पर संघीय परिषद समिति के अध्यक्ष विक्टर ओजेरोव ने कहा, "मैं आतंकवादी हमले को पूरी तरह से नकारता हूं। यह रक्षा मंत्रालय का विमान था। विमान को उड़ान भरने के बाद समुद्र के ऊपर से यूटर्न लेना था लेकिन हो सकता है कि यह गलत दिशा में चला गया हो।"

 

Tags: HADSA WORLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD