Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

2016 में सरकार ने 6 हजार खातों की जानकारियां मांगी : फेसबुक

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2016

दुनिया की अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग कंपनी फेसबुक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार से खाताधारकों और अन्य सामग्रियों के संबंध में मिलने वाले अनुरोधों की दर में तेज इजाफा हुआ है। फेसबुक की शनिवार को जारी 'गवर्नमेंट रिक्वेस्ट रिपोर्ट' के अनुसार, 2016 की पहली छमाही में भारत सरकार ने 6,324 बार खाताधारकों से जुड़ी जानकारियां मांगी, जबकि इससे ठीक पिछली छमाही (2015 में जुलाई से दिसंबर के बीच) में इस तरह की जानकारियां 5,561 बार मांगी गई थीं।फेसबुक की रिपोर्ट के अनुसार, "भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम और दूसरे सरकारी विभागों द्वारा कानूनी तौर पर मांगी गई जानकारियों के जवाब में फेसबुक ने प्रसारित 2,034 सामग्रियों पर प्रतिबंध लगाया।"

फेसबुक ने बताया कि प्रतिबंधित की गई सामग्रियों में अधिकांश कथित तौर पर धर्मविरोधी एवं नफरत फैलाने वाले थे और स्थानीय कानून का उल्लंघन करते थे।इस अवधि में फेसबुक को अमेरिका के बाद भारत से ही इस तरह के अनुरोध सर्वाधिक मिले। भारत से जहां 8,290 उपयोगकर्ताओं या खातों से संबंधित 6,324 अनुरोध मिले, वहीं इसी अवधि में फेसबुक को अमेरिका से 38,951 खातों से संबंधित 23,854 अनुरोध मिले।फेसबुक के अनुसार, हालांकि खातों से संबंधित जानकारियां मांगे जाने में वैश्विक स्तर पर 27 फीसदी की वृद्धि हुई है। पिछली छमाही में जहां फेसबुक को वैश्विक स्तर पर इस तरह के 46,710 अनुरोध मिले थे, वहीं 2016 की पहली छमाही में 59,229 अनुरोध मिले।

 

Tags: Facebook

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD