Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

प्रधानमंत्री का अर्थव्यवस्था में वित्तीय बाजारों की भूमिका पर जोर

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायगढ़ (महाराष्ट्र) , 24 Dec 2016

Last updated on: Dec 24, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में वित्तीय बाजारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, लेकिन उन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर इन्हें सही प्रकार से विनियमित नहीं किया गया, तो इससे नुकसान भी हो सकता है। शेयर बाजार नियामक 'भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड' (सेबी) द्वारा संचालित 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स' (एनआईएम) के नए परिसर का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि भारत का अच्छी तरह विनयिमित प्रतिभूति बाजारों के लिए अच्छा नाम है और ये प्रभावी ढंग से काम करें, इसके लिए प्रतिभागियों को अच्छी तरह वाकिफ रहने की जरूरत है।

मोदी ने कहा, "सरकार स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने के लिए बेहद उत्सुक है..स्टार्ट-अप प्रणाली के लिए शेयर बाजार बेहद महत्वपूर्ण है।"उन्होंने कहा, "वित्तीय बाजार आधुनिक अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वे बचत जुटाने में मदद करते हैं। वे बचत को उत्पादक निवेश की दिशा में लगाते हैं।"मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि वित्तीय बाजारों को अगर ठीक से विनियमित नहीं किया गया, तो ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।उन्होंने कहा, "व्यापार के इलेक्ट्रॉनिक माध्यम के प्रसार और डिपॉजिटरीज के प्रयोग ने हमारे बाजारों को अधिक पारदर्शी बना दिया है।"

मोदी ने कहा, "हमारे बाजारों को साबित करना चाहिए कि वे हमारी विशाल आबादी को फायदा पहुंचाने वाली परियोजनाओं के लिए सफलतापूर्वक पूंजी जुटा सकते हैं।"मोदी ने कहा, "मेरी आपसे यही मांग है कि बुनियादी ढांचे के लिए लंबी अवधि के लिए पूंजी उपलब्ध कराने के लिए पूंजी बाजारों को सक्षम बनाएं। आज केवल सरकारी या विश्व बैंक या जेआईसीए (जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी) जैसे बाहरी ऋणदाता ही बुनियादी ढांचे के लिए पूंजी उपलब्ध कराते हैं..बॉण्ड बाजारों को बुनियादी ढांचे के लिए लंबी अवधि के लिए पूंजी उपलब्ध कराना चाहिए।"उन्होंने कहा, दूसरी बात यह है कि बाजारों को समाज के बड़े वर्ग यानी किसानों को लाभान्वित करना चाहिए।मोदी ने आग्रह किया, "(शेयर बाजारों की) सफलता का सही मापदंड गांवों में उसके प्रभाव में है, दलाल स्ट्रीट या लुटियन्स दिल्ली में नहीं है। सेबी को किसानों के लाभ के लिए ई-नाम (इलेक्ट्रॉनिक नेशनल एग्रीकल्चरल मार्केट) जैसे हाजिर बाजारों और डेरिवेटिव्ज बाजारों को जोड़ने पर काम करना चाहिए।"

मोदी ने कहा कि तीन साल से भी कम समय में उनकी सरकार ने अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है।उन्होंने कहा, "2012-2013 में राजकोषीय घाटा खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था, मुद्रा तेजी से गिर रही था, मुद्रास्फीति अधिक थी और चालू खाता घाटा बढ़ गया था।"उन्होंने कहा, "हमने राजकोषीय घाटे कम कर दिया है, सार्वजनिक निवेश में वृद्धि हुई है, विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ गया है, मुद्रास्फीति चार प्रतिशत सेकम है, जो कि पिछले शासन में लगभग दो अंकों में थी।"उन्होंने कहा कि लंबी अवधि में भारत का भविष्य उज्‍जवल है और सरकार अल्पकालिक लाभ के लिए फैसले नहीं लेगी और देश के हित में कठिन निर्णय लेने से भी नहीं डरेगी।

मोदी ने कहा, "मेरा लक्ष्य भारत को एक पीढ़ी में विकसित बनाना है।"मोदी भारतीय वायुसेना के एक विमान से महाराष्ट्र के दिनभर के दौरे पर यहां पहुंचे। यहां वह दिनभर के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दोपहर पहुंचे, जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और कई अन्य शीर्ष अधिकारियों ने उनकी अगुवाई की। वह मुंबई के मरीन ड्राइव तट से करीब 1.5 किलोमीटर दूर अरब सागर में बनने जा रहे शिवाजी स्मारक और प्रतिमा के लिए 'भूमिपूजन' के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स गए और वहां विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD