Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

भारत व इंडोनेशिया के बीच 3 समझौते

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Dec 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारत दौरे पर आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने सोमवार को तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, "समझौतों से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी में इजाफा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति जोको विडोडो ने तीन विभिन्न क्षेत्रों में समझौते किए।"युवा तथा खेल क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ।एक अन्य समझौता मानकीकरण के क्षेत्र में हुआ। सतत मत्स्य प्रशाशासन को बढ़ावा देने और अवैध, अनियमित तथा बिना सूचना दिए मछली पकड़ने से निपटने के लिए एक स्वैच्छिक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को लेकर एक संयुक्त विज्ञप्ति पर भी हस्ताक्षर किया गया।

इससे पहले दिन में विडोडो का यहां राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।उनकी पत्नी इरियाना जोको तथा विदेश, उद्योग, निवेश तथा स्वास्थ्य मंत्री भी उनके साथ आए हैं। उनके साथ एक उच्चस्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी है, जिसमें इंडोनेशिया के बिजनेस चैंबर, कादिन के प्रमुख भी हैं।लगभग छह सालों के दौरान, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले साल 2011 में तत्कालीन राष्ट्रपति सुसीलो बंबांग युधोयोनो भारत आए थे।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD