Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एपेक के दौरान मिले बराक ओबामा व शी जिनपिंग

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लिमा , 20 Nov 2016

Last updated on: Nov 20, 2016, 00:00 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षो में उनके देश द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने में सक्षम होंगे, जिनमें वर्तमान में मतभेद वाले मुद्दे जैसे व्यापार, अन्वेषण और मानवाधिकार शामिल हैं। समाचार एजेंसी एफे न्यूज के अनुसार, पेरू की राजधानी लिमा में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) मंच के शिखर सम्मेलन के इतर शनिवार को ओबामा और शी के बीच मुलाकात हुई।अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीधे तौर पर उल्लेख करने से बचते हुए शी ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध एक ठहराव की स्थिति में है, लेकिन उन्होंने निर्बाध बदलाव की उम्मीद जताई।ओबामा ने कहा कि अमेरिका-चीन संबंध दुनिया में सबसे अधिक महत्वपूर्ण है और इसलिए नहीं कि दोनों देशों बीच एक रचनात्मक संबंध से केवल उनके सापेक्षिक लोग लाभ उठाने को खड़े हैं। 

चीनी समकक्ष के साथ उनकी नौवीं मुलाकात का स्मरण करते हुए ओबामा ने कहा कि वह उन मुद्दों पर एक गंभीर वार्ता की उम्मीद कर रहे हैं, जिन पर वे अब भी असहमत हैं।उन्होंने कहा कि विगत कुछ वर्षो में दोनों देशों ने विकास, ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकने, इबोला की महामारी और जलवयायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के मामले में एक प्रभावी भागीदारी स्थापित की है।उत्तरी अमेरिकी नेता ने पेरिस समझौता के आलोक में एक दीर्घजीवी मॉडल की ओर बढ़ने और उत्तर कोरियाई के उसकावे के खिलाफ अमेरिका और चीन को दृढ़तापूर्वक खड़े होने समेत दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के समक्ष आगे की जिम्मेवारियों को रेखांकित किया।

 

Tags: Barack Obama , Xi Jinping

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD