Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

भिवानी नगर परिषद वार्डबंदी वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा: दिग्विजय चौटाला

इनसो जल्द ही सरकार के साथ-साथ उपायुक्त के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी (हरियाणा) , 19 Nov 2016

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने यहां जारी बयान में कहा कि आगामी भिवानी नगर परिषद चुनाव में एक बड़े षडय़ंत्र के तहत वार्डबंदी की गई है। प्रशासन की कारगुजारियां यही नहीं थमी उन्होंने पिछले 25 से 30 वर्ष से वोटिंग कर रहे भिवानी शहर के अनेक प्रमुख कालोनियों को भी नक्शे से भी बाहर कर दिया जबकि उन लोगों से पानी का बिल लिया जा रहा है। इनसो नेता ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय के सामने इनसो जल्द ही भिवानी शहर के वंचित मतदाताओं के समर्थन में धरना प्रदर्शन शुरू करेगी। डा. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के अनुसार लिखा था कि जो व्यक्ति देश के अन्दर 18 वर्ष का हो जाएगा, उसे मतदान का अधिकार होगा।उन्होंने कहा कि  नई वोटर लिस्ट में तो प्रशासन के नुमाइंदों ने फर्जीवाड़े का रिकार्ड ही बना दिया। उदाहरण के लिए वार्ड नम्बर 13 के मतदाताओं के वोट वार्ड नम्बर 12 में बना दिए तथा हजारों मतदाताओं को लाल डोरे का हवाला देकर बाहर कर दिया वहीं भिवानी शहर के अनेक वार्डों की वोटर लिस्ट में कई व्यक्तियों के अनेक बार वोट बनाकर अपनी नाकामी दर्शा दी। पीपली वाली जोहड़ी, खरकड़ी फाटक, बैंक कालोनी, डा. अंबेडकर कालोनी, सिटी रेलवे स्टेशन क्षेत्र समेत अनेक प्रमुख कालोनियों के मतदाता जो पिछले कई वर्षों से लोकसभा चुनाव से लेकर नगर परिषद चुनाव में अपना मत डालते आ रहे थे, उनको बाहर कर दिया गया। 

इनसो इन सब के लिए सरकार के साथ-साथ उपायुक्त को दोषी ठहराते हुए जल्द ही उनके खिलाफ मोर्चा खोलेगी। भिवानी शहर के मतदाताओं के साथ हुई नाइंसाफी को इनसो बर्दास्त नहीं करेगी। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यदि समय रहते उपायुक्त ने सभी मतदाताओं को मत का प्रयोग करने का अवसर नहीं दिया तो इनसो जल्द ही आगामी रूपरेखा बनाकर उपायुक्त कार्यालय को घेरेगी तथा भिवानी शहर के वंचित मतदाताओं के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहेगी।इनेलो ने जताया शोक: युवा इनेलो नेता शिवकुमार खरक की माता श्रीमती इंदिरा देवी का 50 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया। वे पिछले 9 साल से बीमारी से ग्रसित थी। उनके निधन पर दिग्विजय चौटाला ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा देवी एक मिलनसार व सामाजिक प्रवृति की महिला थी। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति हुई है। हम सभी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। शोक जताने वालों में मुख्य रूप से राजदीप फौगाट, सुनील लांबा, बलदेव घणघस, जगदीश धनाना, मनमोहन भुरटाना, होशियारा थानेदार, पंडित रवि महमिया, राजबीर तालू, जितेंद्र शर्मा, दिलबाग चेयरमैन सहित अनेक पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

 

Tags: Digvijaya Singh Chautala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD