Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन

 

विरासत में मिली समस्याओं से बढ़ा टाटा संस का खर्च : साइरस मिस्त्री

साइरस मिस्त्री
साइरस मिस्त्री
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Nov 2016

टाटा संस के अपदस्थ अध्यक्ष साइरस मिस्त्री ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय अनिमितता और विरासत में मिली समस्याओं की वजह से इस औद्योगिक समूह के खर्चो में बढ़ोतरी हुई। मिस्त्री के कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि कुछ महत्वपूर्ण बदलाव रतन टाटा के पांच साल के कार्यकाल में तथा मिस्त्री के कार्यकाल में किए गए। बयान में कहा गया है, "2012 से लेकर पिछले पांच साल में समूह के कई केंद्र सदस्य बन गए थे, जो टाटा संस में गैरकार्यकारी की भूमिका में थे। इस प्रकार श्रीमान टाटा समेत सभी ने टाटा संस से क्षतिपूर्ति के रूप में वेतन के बजाए कमीशन लिया, जिससे समूह का खर्चा बढ़ा। लोगों की जानकारी में यह भी आना चाहिए कि टाटा संस के कई पूर्व निवेशकों ने समूह की कंपनियों से अतिरिक्त समानांतर कमीशन प्राप्त किए।" मिस्त्री के बचाव में इस बयान में कहा गया है कि मिस्त्री को रपट करनेवाली जीसीसी ने केवल टाटा संस से ही पारिश्रमिक प्राप्त किया और मिस्त्री समेत जीसीसी के किसी भी सदस्य ने समूह की किसी अन्य कंपनी से कोई कमीशन नहीं लिया। 

इस बयान में रतन टाटा के कार्यकाल में नीरा राडिया (वैष्णवी कम्यूनिकेशन) को सालाना 40 करोड़ का भुगतान करने का आरोप लगाया गया है, जिससे टाटा संस के खर्चे बढ़े। बयान में कहा गया है, "रतन टाटा उन्हें बदल कर अरुण नंदा (रिडिफ्यूजन एजलमैन) को पीआर के लिए लेकर आए, जिन्हें सालाना 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि पीआर अवसरंचना टाटा ट्रस्ट को भी सेवाएं देती थी, जबकि उसका भुगतान टाटा संस करती थी।"मिस्त्री के कार्यालय ने आगे कहा है कि पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के कार्यालय सारा खर्च टाटा संस वहन करती थी, जो साल 2015 में 30 करोड़ रुपये था। इसमें कॉरपोरेट विमानों के इस्तेमाल का खर्च भी शामिल है।बयान में कहा गया है, "रतन टाटा के दोस्त की एयरोस्पेस कंपनी पियाजियो एरो संकट में थी, जिसके बाद टाटा ने इस कंपनी से निकलने का फैसला किया और इससे कंपनी को 1,150 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसके बाद हम रतन टाटा की आपत्तियों के बावजूद भरत वासानी और फारुख सूबेदार के प्रयासों से 1,500 करोड़ रुपये की वसूली करने में कामयाब रहे। लेकिन वे इस कंपनी में निवेश बढ़ाने के पक्ष में थे। आज यह कंपनी दिवालिया होने के करीब है।"

 

Tags: COMMERCIAL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD