Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

गुलाम नवी आजाद ने पाक गोलाबारी प्रभावित रामगढ़ क्षेत्र का दौरा किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रामगढ़ , 03 Nov 2016

Last updated on: Nov 03, 2016, 00:00 IST

पाक गोलाबारी प्रभावित सीमांत क्षेत्र रामगढ़ का दौरा करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नवी आजाद सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने पाक गोलाबारी प्रभावित रामगढ़ क्षेत्र का दौरा कर मौजूदा हालात का जायजा लिया। पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस गुलाम नवी आजाद ने पहले सिद्ध गोरिया मठ स्वांखा पहुंच कर वहां पर बनाए गए राहत शिवर में बैठे शरणार्थी लोगों का हाल जाना ओर उनको कांग्रेस पार्टी को अपना सच्चा हितैषी करार दिया। पूर्व राज्य मुख्यमंत्री आजाद ने गोलाबारी प्रभावित लोगों को यह आश्वासन दिया कि भले ही कांग्रेस अभी विपक्ष में बैठी है। लेकिन विपक्ष में रहने के बाबजूद कांग्रेस पार्टी सीमांत लोगों का पक्ष लेकर उनकी मांगों व जरूरतों को लोकसभा में उजागर करेगी। वीरवार को पूर्व राज्य मुख्यमंत्री गुलाम नवी आजाद सहित कई पूर्व मंत्रियांे व पार्टी वरिष्ठ नेताओं ने उनके सीमांत दौरे में शामिल होकर गोलाबारी प्रभावित व पीड़ित लोगों का हाल जाना। आजाद ने पहले सिद्ध गोरिया मठ स्वांखा पहुंच कर वहां पर बनाए गए राहत शिवर में बैठे लोगों से आपसी वार्ता की। आजाद के शरणार्थी शिवर स्वांखा पहुंचने पर वहां पर मौजूद सीमांत लोगो ने अपनी उन्हीं मांगों को दोहराया, जो पिछले काफी सालों से लोग कर रहे हैं। आजाद के समक्ष शरणार्थी शिवर में रह रहे लोगों ने कहा कि पिछले करीब पांच साल से लोग लगातार तत्कालिक सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि सीमांत लोगो को सुरक्षित जगहों पर पांच मरले के प्लाट दिए जाएं। 

इसके अलावा सीमंात लोगो की निजि सुरक्षा को लेकर सरकार कोई गंभीर कदम उठाए, ताकि आपात स्थिती में लोगों को निजि सुरक्षा मिल सके। उधर पाक गोलाबारी में मारे जाने वाले लोगों को हर सरकारी व माली सहायता का भी लाभ मिलना चहिए। लोगों की मांगों व समस्याओं को सुनने के बाद आजाद ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस सिर्फ विपक्ष की मेहमान है। लेकिन बाबजूद इसके कांग्रेस सीमांत लोगो का पक्ष लेने के लिए लोकसभा में इस मुद्दे को उछाल देगी। वर्तमान केन्द्र व राज्य गठबंधन सरकार पर इस बात का दवाब बनाया जाएगा, कि सीमांत लोगांे की हर मांग व परेशानी का समाधान किया जाए। आजाद ने कहा कि कांग्रेस हाई कमांन द्वारा जारी आदेशानुसार उनका सीमांत दौरा तय हुआ है, ओर हाई कमांन ही इस दौरे को कामयाब बनाने में अपना अहम योगदान देगी। पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने पाक गोलाबारी प्रभावित गांवों का दौरा भी किया, ओर पीढित परिवारों को ढांढ़स भी बंधाया। उनके इस दौरे में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री रमन भल्ला, पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री योगेश साहनी, वरिष्ठ पार्टी नेता विनोद मिश्रा, अरूण शर्मा, बबल गुप्ता, सरबजीत सिंह, राजन शर्मा सहित अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Tags: Ghulam Nabi Azad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD