Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं को केन्द्र में रखकर की गई पहल बदलाव के लिए सही साबित होगी: डॉ जितेन्द्र सिंह

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा युवाओं को केन्द्र में रखकर की गई पहल बदलाव के लिए सही साबित होगी: डॉ जितेन्द्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Oct 2016

Last updated on: Oct 17, 2016, 00:00 IST

केंद्र सरकार ने विशेषकर पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को ध्यान में रखकर कई योजनाएं जैसे 'स्टार्ट अप' कार्यक्रम के तहत धन उपलब्ध कराना, मणिपुर में खेल विश्वविद्यालय और गुवाहाटी विश्वविद्यालय में ब्रह्मपुत्र अध्ययन केंद्र की स्थापना इस दिशा में की गई एक सार्थक पहल है। इन पहलों से इस क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को तराशने में मदद मिलेगी और राह भटके हुए युवाओं को मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी।ये बातें पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने आज चंडीगढ़ में क्षेत्रीय संपादक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके मंत्रालय ने इस क्षेत्र में विकास की परियोजनाओं को गति दी है जिसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में रेल सेवा शुरू कर दी गई है। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि जल्द ही सिक्किम को छोड़कर पूरे पूर्वोत्तर को रेल से जोड़ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय अगरतल्ला से लेकर बांग्लादेश तक के रेल रूट में से भारतीय क्षेत्र के रेल सेक्शन की परियोजना का पूरा खर्च उठायेगी।कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन संबंधित इस क्षेत्र के जुड़े मुद्दों पर बात करते हुए मंत्री डॉ सिंह ने कहा कि आम लोगों से जुड़े कई फार्मों (प्रपत्रों) को सरल कर दिया गया है जिनमें से कईयों को तो सिर्फ एक पेज का कर दिया गया है और बाकी बचे फार्मों को भी जल्द ही सरल कर दिया जायेगा।बाद में मीडिया से बात करते हुए डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा कि कई क्षेत्रों जैसे आवास, सड़कों के निर्माण, रेल पटरियों का विस्तार और हवाई अड्डों के निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग को लोकप्रिय बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विषय के प्रति रूचि पैदा करने हेतु विश्वविद्यालयों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।     

 

Tags: Dr Jitendra Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD