Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ब्रिक्स सदस्यों संग मिलकर काम करे व्यापार परिषद : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेनौलिम(गोवा) , 16 Oct 2016

Last updated on: Oct 16, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स व्यापार परिषद से रविवार को आग्रह किया कि वह आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सदस्य देशों के साथ मिल कर काम करे। उन्होंने कहा कि प्रथम ब्रिक्स व्यापार मेला जैसे समारोह व्यापारिक जागरूकता और वाणिज्यिक आदान-प्रदान बढ़ाने में मदद करते हैं। मोदी ने कहा, "हम आपसी व्यापार बढ़ाने, व्यापार के अवसर बढ़ाने, निवेश संबंधों के निर्माण, नवाचार को बढ़ावा देने और अंतर ब्रिक्स वाणिज्य की बाधाएं दूर करने के हमारे साझा लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ब्रिक्स व्यापार परिषद पर भरोसा करते हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा, "भारत ने दो दिन पहले नई दिल्ली में पहले ब्रिक्स व्यापार मेले की मेजबानी की थी, जिनमें आप सभी देशों ने सक्रियता से भाग लिया। व्यापारिक जागरूकता बढ़ाने और वाणिज्यिक आदान-प्रदान के लिए ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।"

इस अवसर पर ब्रिक्स व्यापार परिषद की रपट भी पेश की गई।भारत इस साल ब्रिक्स का अध्यक्ष है।ब्रिक्स व्यापार परिषद ने अपनी रपट में सदस्य देशों से उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक नई रेटिंग एजेंसी के लिए चर्चा जारी रखने की सिफारिश की।परिषद ने ब्रिक्स एजेंडे में विस्तार करते हुए कृषि के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों के आदान-प्रदान के द्वारा व्यापारिक सहयोग बढ़ाने की जरूरत पर भी बल दिया।भारत में ब्रिक्स सम्मेलन में, अंतर-ब्रिक्स व्यापार बढ़ाने की मांग की गई है। वर्तमान में यह उनके वैश्विक व्यापार के पांच प्रतिशत से भी कम है।वैश्विक व्यापार में मंदी की स्थिति में 2014 में अंतर-ब्रिक्स व्यापार बढ़कर 297 अरब डॉलर हो गया, जो कि 2012 में 281.4 अरब डॉलर था।मोदी ने रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों से 2020 तक अंतर ब्रिक्स व्यापार को बढ़ाकर 500 अरब डॉलर का लक्ष्य रखने को कहा।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD