Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

खेलों के क्षेत्र में पंजाब बनेगा देश का अग्रणीय राज्य -सुखबीर सिंह बादल

पंजाब इंस्टीच्यूट आफ स्पोर्टस में पांच हजार खिलाडिय़ों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने की , की गई व्यवस्था

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फरीदकोट , 28 Sep 2016

Last updated on: Sep 28, 2016, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के खिलाडिय़ो को छोटी आयु में ही विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए पंजाब इंस्टीच्यूट आफ स्पोर्टस मोहाली में पांच हजार खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा इन खिलाडियों को विश्व स्तर के मुकाबले में लाने के लिए विभिंन खेलों के प्रशिक्षण हेतू आस्टे्रलिया की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से समझौते पर हस्ताक्षर किये जा चुके है।आज बाबा फ क्कर दास यादगारी कबडडी कप मे गांव ढीमा वाली में मुख्य अतिथि के रूप में  पहुंचे स. बादल ने कहा कि पंजाब को खेलो के क्षेत्र में देश का अग्रणीय राज्य बनाने के लिए पंजाब इंस्टीच्यूट आफ स्पोर्टस द्वारा प्रशिक्षण लेने वाले खिलाडिय़ो की पढ़ाई व खेल प्रशिक्षण का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी। उन्होने कहा कि मां खेल कबडडी आज विश्व में प्रसिद्ध हो चुकी है और नवंबर 2016 में होने वाले विश्व कबबडी कप में 19 देशों की टीमें लड़को के वर्ग में और 9 देशों की टीमें लड़कियों के वर्ग में भाग ले रही है। उन्होने यह भी बताया कि आगामी अक्तूबर माह में वल्र्ड कबडडी लीग भी शुरू होने जा रही है।

पंजाब के गांवों को विकास पक्ष में नया रूप देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे यत्नों का जिक्र करते हुये उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब के सभी 12000 से अधिक गांवों में कंकरीट की गलियां, नालियां, स्ट्रीट लाईटें व अन्य बुनियादी ढांचे के विकास के लिए लगभग 35000 करोड रूपये के प्रोजैक्ट बनाये गये है। जो आगामी पांच वर्षो में पूरे होगें। उन्होने यह भी बताया कि आम लोगों  को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उदेश्य सेपंजाब सरकार द्वारा गांवों में 2600 निशुल्क दवाई के दुकाने खोली जा रही है उन्होने कहा कि पंजाब ऐसा पहला राज्य है जहां छोटे व्यापारियों, आर्थिक रूप से गरीब वर्गो और किसानों के लिए भगत पूरन सिंह स्वास्थ्य बीमा योजनाशुरू की गई है।इस अवसर पर उन्होने गांव ढीमा वाली के स्टेडियम के विकास के लिए दस लाख रूपये , गांव के विकास के लिए 20 लाख रूपये ओैर  गांव की दाना मंडी के चबूतरे को पक्का करने के लिए 15 लाख रूपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर विधायक मनतार सिंह बराड़ और दीप मल्होत्रा, चेयरमैन यूथ विकास बोर्ड स. परमबंस सिंह बंटी रोमाणा , डिप्टी कमीशनर स. मालविन्द्र सिंह जग्गी, सीनियर पुलिस कप्तान स. दर्शन सिंह मान  के अतिरिक्त यूथ कल्ब और गांव की पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD