Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने की जरूरत : जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी
जीतन राम मांझी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 19 Sep 2016

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने जम्मू एवं कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादी हमले की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक 'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांझी ने यहां सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उड़ी सेक्टर में जवान जब सोए हुए थे, तब आतंकवादियों ने यह कायराना हमला किया। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा, "धैर्य की भी एक सीमा होती है जो अब टूट चुकी है। अब कड़े कदम उठाने का समय आ गया है।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में आतंकी गतिविधियां पाकिस्तान की देन हैं।मांझी ने देश के सभी राजनीतिक दलों को दलगत राजनीति से उपर उठकर इस मसले पर एकजुट होने की अपील की। उन्होंने बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन के बड़े घटक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा इस घटना के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराए जाने को गलत बताया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी के नाम पर मुख्यमंत्री अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं,जबकि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर हो रही है। 

 

Tags: Jitan Ram Majhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD