Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

बादलों की ओर से गलत तरीके से इक्कट्ठा किया गया धन व जायदादें आम आदमी पार्टी जब्त कर लेगी-अरविन्द केजरीवाल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ /बाघा पुराना (मोगा) , 11 Sep 2016

Last updated on: Sep 11, 2016, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कनवीनर और दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को संकल्प लिया कि पंजाब में शिरोमणी अकाली दल-भारतीय जनता पार्टी के 10 वर्षों के कुशासन दौरान बादलों और उनके अन्य कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से गलत तरीके से इक्कट्ठा किया गया धन और जायदाद जब्त कर लिया जाएगा।मोगा जिले के बाघा पुराना में स्थित नई अनाज मंडी में किसानों का मैनीफैस्टो जारी करते समय भारी संख्या में लोगों के इक्कट्ठ को संबोधन करते केजरीवाल ने कहा कि 2017 में एक बार आम आदमी पार्टी की सत्ता कायम होने के तुरंत बाद मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम मजीठिया, आदेश प्रताप सिंह कैरों और सिकन्दर सिंह मलूका की ओर से गलत तरीकों से इकठ्ठा किया धन और जायदादों की जांच के हुक्म दे दिए जाएंगे। अगर जांच उपरांत आरोप सही साबित हुए तो आम आदमी पार्टी की सरकार उनको जेल भेज देगी और उनका धन जब्त कर लेगी, जो उन्होंने पंजाब की जनता को लूट कर इक्कट्ठा किया है।

इस दौरान रैली में मौजूद लोगों की आकाश गुंजाती तालियों के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि बादलों और अन्य अकाली मंत्रियों से जब्त किया धन आम लोगों के लाभ के लिए नए अस्पताल और स्कूल खोलने पर खर्च किया जाएगा।केजरीवाल ने कहा कि गहनता से जांच करवाए जाने के बाद, अगर यह पाया गया कि बादलों की बसों के काफिले भी गलत तरीके से इकठ्ठा किए गए धन के साथ तैयार किए गए हैं ; तो यह बसें भी पंजाब के बेरोजगार नौजवानों में बांट दी जाएंगी, जिससे वह उनके साथ अपनी आजीविका चला सकें।उन्होंने बादलों को चुनौती देते कहा कि अब चुनाव में केवल चार महीने रह गए हैं, अगर बादलों में दम है, तो वह उनको गिरफ्तार कर के दिखाएं या फिर आम आदमी पार्टी की सरकार उनको गिरफ्तार कर जेलों में बंद कर देगी।पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर तीखा हमला करते केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन की बादलों के साथ बहुत नजदीकियां है, जो उनके उस ब्यान के जवाब में कैप्टन के प्रतीकर्म से स्पष्ट है, जब उन्होंने (केजरीवाल ने) कहा था कि वह बादलों को जेल भेजने तक पंजाब में ही रहेंगे। तब ‘‘कैप्टन को मिर्ची क्यों लगी?’’ (कैप्टन को क्यों तकलीफ हुई?), इस से पता लगता है कि कैप्टन इस समय बादलों और मजीठिया के वकील हैं।

केजरीवाल ने अकालियों की कथित सरप्रस्ती तले चल रहे अनेकों बहु-करोड़ी चिट्ट फंड घोटालों की गहनता से जांच करवाने का ऐलान भी किया और संकल्प लिया कि किसानों और गरीबों से ठगा हुआ धन उनको वापिस दिलाया जाएगा और ऐसी चिट्ट फंड कंपनियों के मालिकों को जेल भेजा जाएगा।किसानों का मैनीफैस्टो जारी करते, केजरीवाल ने ऐलान किया कि कृषि क्षेत्र को दिसंबर 2018 तक कर्ज-मुक्त बना दिया जाएगा।किसानों को कर्ज-मुक्त बनाने संबंधी तैयार किए गए मैनीफैस्टो को जनतक करते आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि 1934 का सर छोटू राम कानून (साहूकारों का कर्ज) फिर लागू किया जाएगा और कहा कि किसी भी हालत में भुगतानयोग्य ब्याज की रकम मूलधन से अधिक नहीं होगी।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बैंकों के कर्जों के लिए कर्ज-माफी की योजना लागू करेगी, जिसके अधीन गरीब किसानों और खेत मजदूरों के कर्जे माफ कर दिए जाएंगे। अनुसूचित जातियों और पिछड़ीं श्रेणियों के कर्जे तो माफ होंगे ही, ओर किसानों के कर्जे पर लगने वाले ब्याज भी माफ होंगे।

केजरीवाल ने कहा कि फसलों के नुक्सान की भरपाई के मामलो में सूखा, बाढ़, कीड़ों या सूंडियों के हमले, बे-मौसमी बारिश के कारण फसलों के नुक्सान होने की स्थिति में 20,000 रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा और फसल बर्बाद होने की सूरत में खेत मजदूरों को होने वाले काम के नुक्सान के लिए हर महीने 10,000 रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।इस मौके लोक हित अभियान के प्रमुख जगमीत बराड़ ने दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल को सम्मानित किया।कैनेडा के एन.आर.आई. विंग के प्रधान जसकीरत कौर मान ने पंजाब के लिए हाई-टैक मुहिम वैन की चाबियां केजरीवाल को सौंपी और आने वाले कुछ दिनों में पार्टी को ऐसी 100 ओर वैने देने की बात कही। इस मौके मौजूद आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं में राज्य कनवीनर गुरप्रीत सिंह घुग्गी, आम आदमी पार्टी के एम.पी. भगवंत मान, प्रो. साधु सिंह, पंजाब के इंचार्ज संजे सिंह, सह-इंचार्ज जरनैल सिंह, मैनीफैस्टो समिति के प्रमुख कंवर संधू, किसान विंग के प्रमुख कैप्टन जी.एस. कंग, पार्टी के प्रवक्ता सुखपाल सिंह खहरा, पार्टी के लीगल सैल के प्रमुख हिम्मत सिंह शेरगिल, महिला विंग के मुखी प्रो. बलजिन्दर कौर, यूथ विंग के मुखी हरजोत बैंस और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कौंसिल मैंबर यामिनी गौमर, कैनेडा के एन.आर.आई. विंग के प्रधान जसकीरत कौर मान, कुलतार सिंह संधवां और जसवीर सिंह जस्सी सेखों शामिल थे।

 

Tags: Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD