Wednesday, 08 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

विकल्प नहीं, फिर भी केंद्र की घोषणा का स्वागत : चंद्रबाबू नायडू

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विजयवाड़ा , 08 Sep 2016

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को दूसरा विकल्प नहीं होने की बात कहते हुए केंद्र की इस घोषणा का स्वागत किया कि उनके राज्य को विशेष दर्जा वाले राज्य के बराबर मौद्रिक लाभ दिया जाएगा। तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख ने सिर्फ यह मांग रखी कि केंद्र अपने वादे को स्पष्टता के साथ इसे समयबद्ध तरीके से लागू करे।केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के साथ आंध्र के नेताओं के दिनभर चले विचार-विमर्श के बाद दिल्ली में घोषणा के करीब एक घंटे बाद उन्होंने बुधवार की मध्यरात्रि को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया था।

जेटली ने कहा कि राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा नहीं दिया जा सकता, लेकिन केंद्र इसे बाह्य परियोजनाओं में मदद के जरिए समान मौद्रिक लाभ देगा।नायडू की तेदेपा केंद्र की भाजपा अगुवाई वाले राजग गठबंधन में सहयोगी है। नायडू ने कहा कि वह अभी भी राज्य के लिए विशेष श्रेणी चाहते हैं। केंद्र सरकार को आगे आकर कम से कम समान मुआवजा दिए जाने की घोषणा करनी चाहिए।नायडू ने कहा यदि वह विशेष श्रेणी दर्जा दिए जाने पर जोर देते हैं तो देरी की वजह से राज्य के हितों को नुकसान पहुंचेगा।उन्होंने कहा कि कोई विकल्प नहीं है। यह वास्तिवक राजनीति के संदर्भ को दिखाता है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार तेदेपा के समर्थन पर आश्रित नहीं है।

उन्होंने इस घोषणा का स्वागत किया कि केंद्र पोलावरम परियोजना के लिए 100 फीसद राशि देगा, लेकिन कार्य में तेजी लाने की मांग की।तेदेपा प्रमुख ने यह भी कहा कि केंद्र राज्य के तीन साल के घाटे को भरने पर भी सहमत हुआ है।नायडू ने यह भी दावा किया कि केंद्र चार उद्योग समूहों के गठन के लिए सहमत हुआ है। इसमें प्रत्येक के लिए 3,000 करोड़ निवेश होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक प्रमुख बंदरगाह के विस्तार के विकास में सहायाता देने और काकीनाडा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 20,000 करोड़ रुपये की रिफाइनरी स्थापित करने के लिए भी सहमत हुआ है।

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD