Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

अभियान 48 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सुरक्षित उतरे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 07 Sep 2016

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक्सपेडिशन 48 के अंतरिक्ष यात्रियों का तीन सदस्यीय दल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) पर 172 दिनों का मिशन पूरा कर बुधवार को सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आया। नासा के जेफ विलियम्स और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कॉस्मोस के एलेक्सी ओवचिनिन व ओलेग स्क्रिपोचका सोयुज टीएमए-20एम अंतरिक्ष यान से कजाकिस्तान के झेजकजगन कस्बे में उतरे।दिग्गज नासा अंतरिक्ष यात्री जेफ ने अंतरिक्ष में अपने 534 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। इतने दिनों तक अंतरिक्ष में रहने वाले वह नासा के इतिहास के पहले अंतरिक्ष विज्ञानी बन गए हैं। 

ह्यूस्टन में स्थित नासा के जॉन्सन अंतरिक्ष केंद्र में आईएसएस के कार्यक्रम प्रबंधक किर्क शिरेमैन ने कहा, "जब अंतरिक्ष केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा था, उस दौरान 2000 में पहली उड़ान से लेकर आज तक उनका ध्यान केवल विज्ञान, प्रौद्योगिकी विकास और व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने पर केंद्रित रहा। यहां तक कि जेफ ने नासा के कॉमर्शियल क्रू प्रोग्राम के अंतर्गत भविष्य में अंतरिक्ष केंद्रों तक व्यावसायिक अंतरिक्ष यानों की पहुंच को आसान बनाने के लिए भी मदद की।"उन्होंने कहा, "हम जेफ द्वारा पृथ्वी से दूर रहकर पृथ्वी के लिए किए गए अविश्वसनीय कार्य पर गर्व कर रहे हैं।"एक्सपेंडिशन 48 के सदस्यों ने एक साथ जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, भौतिक विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में परिक्रमा करने वाली एकल मानव प्रयोगशाला पर सवार होकर सैकड़ों अनुसंधानों में योगदान किया है।

 

Tags: NASA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD