Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

ब्रिक्स अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे को आकार दे : नरेंद्र मोदी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हांगझू , 04 Sep 2016

Last updated on: Sep 04, 2016, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि ब्रिक्स देश अंतर्राष्ट्रीय परिचर्चा में एक प्रभावी आवाज हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा तैयार करने में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करना चाहिए। ब्रिक्स देशों के नेताओं की एक बैठक के दौरान मोदी ने कहा, "ब्रिक्स के तौर पर हम अंतर्राष्ट्रीय परिचर्चा में एक प्रभावी आवाज हैं। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे को आकार देना हम सबकी जिम्मेदारी है।"उन्होंने कहा कि यह ब्रिक्स देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका की समान जिम्मेदारी है कि वह इस प्रकार से अंतर्राष्ट्रीय एजेंडा तैयार करे कि विकासशील देशों को अपने उद्देश्य हासिल करने में मदद मिले।मोदी ने ब्रिक्स देशों के नेताओं को अक्टूबर में भारत के राज्य गोवा में होने वाले ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।

इससे पहले मोदी ने रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी।ब्रिक्स में दुनिया की पांच उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, जहां दुनिया की 43 प्रतिशत आबादी बसती है। दुनिया के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इसका योगदान 37 प्रतिशत तथा दुनिया के व्यापार में इसकी भागीदारी 17 प्रतिशत है।भारत ने गोवा में होने वाले शिखर सम्मेलन के लिए बिम्सटेक (बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टरल टेक्नीकल एंड इकोनोमिक को-ऑपरेशन) देशों को भी आमंत्रित किया है।इसमें भारत के अतिरिक्त बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल शामिल हैं।

 

Tags: Narendra Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD