Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

उर्जित पटेल रिजर्व बैंक के नए गवर्नर

उर्जित आर. पटेल
उर्जित आर. पटेल
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Aug 2016

उर्जित आर. पटेल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर होंगे। वह बैंक के 24वें गवर्नर होंगे। वर्तमान गवर्नर रघुराम राजन के बाद वह इस पद को संभालेंगे। राजन का कार्यकाल चार सितंबर को समाप्त हो रहा है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उर्जित पटेल की नियुक्ति को मंजूरी दी है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। राजन का कार्यकाल भी तीन वर्ष का रहा। बयान में कहा गया, "कैबिनेट सचिव के नेतृत्व वाली वित्त क्षेत्र नियामकीय नियुक्ति खोज समिति की सिफारिश के आधार पर इस नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। खोज समिति ने व्यापक अनुसंधान के आधार पर कैबिनेट की नियुक्ति समिति को नाम की सिफारिश की।"

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कई नामों पर विचार किया गया, जिसमें स्टेट बैंक की प्रमुख अरुं धती भट्टाचार्य, पूर्व नौकरशाह विजय केलकर एवं अशोक चावला और अर्थशास्त्री राकेश मोहन, अशोक लाहिड़ी तथा सुबीर गोकर्ण शामिल रहे। राजन ने जून माह में ही अपने सहकर्मियों को एक अभूतपूर्व पत्र लिखकर दूसरे कार्यकाल के लिए अनिच्छा जाहिर कर दी थी, जिसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि आखिर राजन का उत्तराधिकारी कौन होगा। राजन अब दोबारा अकादमिक पेशे में शिकागो युनिवर्सिटी लौटने वाले हैं। 52 वर्षीय उर्जित पटेल जानेमाने अर्थशास्त्री, बैंकर और सलाहकार हैं। इन दिनों वह रिजर्व बैंक में उपगवर्नर हैं और मुख्यतया मौद्रिक नीति का जिम्मा संभालते हैं। 

पटेल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से एम. फिल हैं और उन्होंने येल युनिवर्सिटी से पीएचडी किया है।पटेल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की थी, यह तभी तय हो गया था कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।महंगाई दर को नियंत्रण में रखने की विशेषज्ञता की वजह से उन्हें इस पद के लिए चुना गया है।राजन और पटेल वाशिंगटन में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में साथ काम कर चुके हैं। पटेल राजन के करीबी माने जाते हैं। हालांकि पटेल राजन से पहले रिजर्व बैंक में आ गए थे। रिजर्व बैंक में आने के बाद राजन ने जब 2013 में मौद्रिक नीति के लिए समिति गठित की थी, तब उन्होंने इस समिति का अध्यक्ष उर्जित पटेल को बनाया था। 

रिजर्व बैंक में पटेल की सेवा को विस्तार देते हुए इस साल जनवरी में उन्हें अगले तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था। रिजर्व बैंक में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, पटेल को 1996-97 में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत में ऋण, मुद्रा बाजार के साथ ही बैंकिंग और सामाजिक सुरक्षा सुधार पर सलाह देने के लिए चुना था।पटेल ने प्राइवेट कंपनियों में भी काम किया है, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी और गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन शामिल हैं।

 

Tags: RBI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD