Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें औजला की हैट्रिक में अहम रोल अदा करेगा साऊथ हल्का, मुद्दों की राजनीति में करते हैं विश्वास सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला

 

आंध्र के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अनंतपुर में तिरंगा फहराया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विजयवाड़ा , 15 Aug 2016

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनंतपुर में राष्ट्रध्वज फहराया। उन्होंने पुलिस के रंगबिरंगे परेड का निरीक्षण किया और पुलिस प्रशिक्षण संस्थान में मुख्य आधिकारिक समारोह की सलामी ली। समारोह में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी देनेवाली झांकी निकाली गई। इस समारोह में राज्य की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। नायडू ने इस मौके पर राज्य के पिछड़े जिले अनंतपुर के समग्र विकास के लिए पैकेज की घोषणा की। अनंतपुर देश का दूसरा सबसे कम बारिश वाला इलाका रहा है। उन्होंने जिले को सूखामुक्त बनाने की कसम खाई।

समारोह में नायडू के मंत्रिमंडल के सहयोगी, सांसद, विधायक और शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। समारोह स्थल पर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने शहर में महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। राज्य की वर्तमान राजधानी विजयवाड़ा 'कृष्णा पुष्करम' उत्सव में व्यस्त है, इसलिए सरकार ने मुख्य आधिकारिक समारोह अनंतपुर में मनाया। साल 2014 में राज्य के विभाजन के कुछ ही महीनों बाद स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन कुरनूल में किया था, जो कभी आंध्र राज्य की राजधानी रही थी।राज्य के सभी 13 जिलों में स्वतंत्रता दिवस का समारोह मनाया गया, जहां राज्य के मंत्रियों ने जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण किया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई. एस. जगनमोहन रेड्डी ने हैदराबाद स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। 

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD