Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

सानिया-बोपन्ना को हराकर गौरवान्वित हैं भारतीय मूल के अमेरिकी राम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रियो डी जनेरियो , 14 Aug 2016

ब्राजील में जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में टेनिस के मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को मात देने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक राजीव राम को अपनी जीत पर काफी गर्व है। राम ने अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स के साथ जोड़ी में मिलकर सानिया और बोपन्ना को शनिवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में 2-6, 6-2, 10-3 से मात दी। राम के माता-पिता राघव और सुषमा राम बेंगलुरु से अमेरिका जाकर बस गए थे। राम अपनी जीत का जश्न मना रहे हैं। मुकाबले के बाद राम ने कहा, "भारत के लिए मैं आज (शनिवार) काफी बुरा इंसान हूं। मैं अमेरिका की पहली ऐसी भारतीय मूल की पीढ़ी हूं, जिसका जन्म अमेरिका में 1984 में हुआ था।"अमेरिका की जीत में भारतीय मूल के राम ने काफी महत्वपूर्ण किरदार निभाया। 

सानिया-बोपन्ना की जोड़ी ने काफी अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे सेट में राम और वीनस की जोड़ी ने अच्छी वापसी की और तीसरे सेट को भी अपने नाम किया। राम ने कहा, "जब मैं आज (शनिवार) कोर्ट पर आया, तो मेरे दिमाग में जीत हासिल करने की बात ही थी। दोनों ने काफी अच्छा खेला। उनकी सर्विस को तोड़ने के बाद हमने पीछे मुड़के नहीं देखा।"ओलम्पिक टेनिस सेंटर में हुए इस मुकाबले में सानिया और बोपन्ना को हराकर अमेरिका की वीनस विलियम्स और राजीव राम की जोड़ी ने अपने लिए कम से कम रजत पदक सुरक्षित कर लिया है।इसके अलावा स्वर्ण पदक के लिए वीनस और राम का मुकाबला अमेरिका के जैक सॉक और बेथानी मटेक-सैंड्स की जोड़ी से होगा। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD