Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः बीबा जयइंद्र कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ जनरल पर्यवेक्षक श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा ने गढ़शंकर में ग्रीन चुनाव प्रकिया की करवाई शुरुआत मोनिका ग्रोवर अपने साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल, बीबा जयंइंद्र कौर ने भाजपा में आने पर किया स्वागत अपने संदूक, अलमारी व लॉकर से निकालें वोटर कार्ड राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पंजाबियों से दिल्ली स्थित पार्टियों को खारिज करने की अपील की जो लोगों को बांटने पर तुली हुई हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल राजा वड़िंग ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए एनओसी पर सीएम मान के झूठे वादे को किया उजागर कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का समर्थन किया दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में गुरजीत सिंह औजला के पक्ष में चुनावी रैलियां गुरजीत सिंह औजला ने राजासांसी और अटारी विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात की नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके' : सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरजीत सिंह औजला ने की प्रवासियों की सराहना हम संसद में पंजाब के हक्कों की रक्षा के लिए लड़ेंगे: मीत हेयर समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा

 

इनेलो ने फसल बीमा योजना के खिलाफ करनाल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक व पलवल में किए प्रदर्शन

सहकारी समितियों से कर्जा लेने वाले किसानों से जबरन प्रीमियम की राशि वसूली बंद हो- अशोक अरोडा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Aug 2016

भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के विरोध में इनेलो ने आज करनाल, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पंचकूला, रोहतक व पलवल में जोरदार प्रदर्शन कर जिला उपायुक्तों के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपे। करनाल में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जबरन किसानों पर थोप रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों से कर्जा लेने वाले किसानों से जबरन प्रीमियम की राशि वसूल की जा रही हैं। फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिन किसानों ने सहकारी बैंकों से कर्ज लिया हुआ है उनकी बीमा राशि उनके खाते से जबरन काटना असंत व अन्यायपूर्ण है। भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह किसानों से लगान वसूलने का काम कर रही है। इनेलो की मांग है कि फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए गांव को इकाई न मानकर जोत को इकाई माना जाए और फसल के नुकसान में प्रतिशत आदि की शर्तें न लगाई जाएं। प्रीमियम राशि सरकार अपने कोष से अदा करे। आज बरसात के बावजूद भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और किसानों के हित की आवाज उठाई। 

इनेलो नेताओं ने बीमा राशि सरकारी खजाने से भरे जाने, गांव की बजाए किसान के खेत को इकाई मानने, नुक्सान होने पर राजस्व अधिकारियों से आकलन करवाने, किसानों को बिना शर्त पूरा मुआवजा देने की मांग करते हुए किसानों के खातों से जबरदस्ती काटी जा रही बीमे की राशि तुरंत बंद किए जाने की मांग की। इनेलो नेताओं ने कहा कि मौजूदा योजना में दालें, सब्जियों आदि की फसलो को शामिल नही किया गया है। उन्होंने कहा है कि फसल बीमा योजना में गाँव को इकाई माना गया है जब कि बाढ़ के अलावा अन्य प्राकृतिक आपदा में हो सकता है कि गाँव के एक हिस्से की फसल खराब हो तथा अन्य हिस्से की खराब न हो तो उस सूरत में प्रभावित किसानो को क्लेम नही मिल पायेगा। ऐसी परिस्थितियों में जब बीमा प्रीमियम लेते समय जब जोत को इकाई माना जा रहा है तो क्लेम निर्धारण के समय गाँव को इकाई क्यों माना जा रहा है। जिन किसानो ने बैंको से कर्ज ले रखा है उनसे प्रीमियम की जबरन वसूली बिलकुल अन्यायपूर्ण है। यह वसूली तो अंग्रेज सरकार की तरह किसानो से लगान वसूलने के समान है। 

करनाल के प्रदर्शन में जिला प्रधान यशवीर राणा, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, मामू राम गोंदर, हरपाल रोड़, रामकुमार ऐबला, जयप्रकाश कांबोज, ज्ञान सिंह चावला, फूल सिंह मंजूरा, गुरदेव रंबा, रघुबीर कुटेल, ओमप्रकाश सलूजा, धर्मवीर पाढा, इंद्रजीत गोराया, नरेश फोर, महम सिंह राजेपुर, भंवर सिंह राणा, रजवंत ढिल्लो, सुमेर काछवा, नरेश रंगरूटीखेड़ा, सुमेर डींगरमाजरा, कर्मबीर मोहड़ी, विशाल शर्मा, बलिंद्र सिंह, नफे सिंह मान, अमनदीप चावला, प्रलहाद चहल, मदन मुंजाल, मनोज वधवा, शमशेर सिंधड़, रामपाल राणा व हरिसिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।पंचकूला के प्रदर्शन में पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदेश कार्यलय सचिव एनएस मल्हान, प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, एस.पी अरोड़ा, मान सिंह, रविन्द्रपाल मैहता, सीमा चौधरी, जितेन्द्र सैणी, सोनू हरयौली, बलवंत भींवर, रमेश मांधना, जरनैल मानकपुर, देवीलाल, विजेन्द्र कामी, कर्ण नंबरदार, मास्टर छज्जू राम, विक्रम राणा खटौली, डा. पदम, प्रदीप मंगला, जीत ठेकेदार,  मंदीप कर्णपुर, अमन जैलदार, धर्मपाल मटांवाला, जनक सैणी, पूर्व सरपंच सुखबीर, गुलाब समानवा, रूलदू कोना, गुरन्द्रि चौधरी, प्रदीप कौशल, सुभाष निषाद सहित भारी संख्या में इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

रोहतक में प्रदर्शन का नेतृत्व डा. केसी बांगड ने किया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सतीष नांदल, करतार सिंह कान्ही, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, सरिता नारायण, वेद भिरान, डा. संदीप हुड्डा, नफे सिंह लाहली, राजेश सैनी, रविंदर सांगवान सहित अनेक प्रमुख नेता मौजूद थे।। फरीदाबाद में प्रदर्शन का नेतूत्व पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत ने किया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक राजेंद्र बिसला व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान, धारा सिंह, रूप चंद लांबा, अरविंद भारद्वाज, देवेंद्र तेवतिया, सुमेश चंदीला, प्रेम सिंह धनखड, शशीबाला तेवतिया, जोध सिंह वालिया, जगजीत कौर सहित अनेक प्रमुख नेता मौजूद थे। पलवल के प्रदर्शन में विधायक केहर सिंह रावत, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री जगदीश नैयर व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बोबी सहित अनेक प्रमुख नेता व भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

फतेहाबाद में प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता निशान सिंह, युवा नेता अर्जुन चौटाला, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, प्रो. रविन्द्र बलियाला, युद्धवीर सिंह आर्य, जिला प्रधान बलविन्द्र सिंह कैरो, कुलजीत कुलडिया, सुरेन्द्र लेगा, मोलूराम रूलहानिया, सुशीला सर्राफ, सरोज सांगा, विद्या रत्ति, सुमनलता सिवाच, भरत सिंह परिहार, बीकर सिंह हडौली, हरि सिंह डांगरा, हरबंस खन्ना, पवन चुघ, डा.रणजीत ओड, राकेश सिहाग, जतिन खिलेरी, विकास मैहता, अजय संधू बीराबदी, मनोज धारसूल, राणा जोहल, यशपाल यश तनेजा, रामचंद्र पालसर, देवीलाल, रवि गढवाल, सतीश सरदाना, ओमप्रकाश गेरा, पूर्ण नारंग, सुदेश बलौदा, कृष्ण मांझू, मनजीत किरढान, जयसिंह जालवाल, बंटी बरसीन, रजत खांडा, अनिल भाटिया, मनोज खरब, तनुज मदान, राधेश्याम सोनी, प्रमोद बजाज भी मौजूद थे।

 

Tags: Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD