Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

केजरीवाल की विरोधियों विरूद्ध बेबुनियाद बयानबाजी उसकी मायूसी का परिणाम- प्रकाश सिंह बादल

केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी की मर्यादा के बारे में कोई ज्ञान नही, भदौड़ विधान सभा क्षेत्र में संगत दर्शन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जंगिआणा,बरनाला , 29 Jul 2016

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने राजनीतिक विरोधियो विरूद्ध दिये जा रहे बेबुनियाद बयान सिद्ध करते है कि केजरीवाल एक मायूस आदमी है जिसको अपनी कुर्सी की मर्यादा के बारे में कुछ नही पता हें।आज यहां भदौड़ विधान सभा के संगत दर्शन समारोह दोैरान पत्रकारों से बातचीत करते हुये स. बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान किसी भी नेता को यह शोभा नही देता कि वह प्रधानमंत्री व अन्य राजनीतिक विरोधियों विरूद्ध अनावश्यक टिप्पणी करे। उन्होने कहा कि बिना किसी सबूत के अपने विरोधियो विरूद्ध गंभीर दोष लगाकर केजरीवाल ने बहुत दुर्भाग्यपूर्ण कार्य किया हेैँ। उन्होने कहा कि केजरीवाल को सिर्फ सस्ती शौहरत के लिए ऐसी बेबुनियाद बयानबाजी नही करनी चाहिए।एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी लोक पक्षीय और विकास मयी नीतियों के कारण अकाली भाजपा गठबंधन राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगा उन्होने कहा कि २०१७ के चुनावों में अकाली भाजपा गठबंधन का कोई भी विरोधी नही है और राज्य में पुन: हमारी ही सरकार बनेगी।एक अन्य प्रश्र के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के पूर्व संसद सदस्य नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में जाने से पंजाब की राजनीति पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नही पड़ेगा। 

उन्होने पुन: दोहराया कि पंजाब के लोग मौका परस्त नेताओं के विरूद्ध हैं और वह सिद्धू को भी सबक सिखाएगें।इससे पहले शहणा, जंगिआणा और भदौड़ में संगत दर्शन दौरान जनतक एकत्र को संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के प्रधान केप्टन अमरेन्द्र सिंह एसवाईएल नहर के मामले पर गलत तथ्य पेश करके लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। उन्होने कहा कि कांगे्रस ने ही राज्य से पानी छिनने के लिए एसवाईएल बनाने का समझौता किया था और उस समय इस नहर का नींव रखने के लिए आई इंदिरा गांधी का कैप्टन समेत राज्य के प्रत्येक कांग्रेसी ने जोरदार स्वागत किया था। पर उन्होने कहा कि अब अपनी अस्तित्व बचाने के लिए कैप्टन अमरेन्द्र सिंह झूठी बयान बाजी कर रहा है।उन्होने कहा कि आप और कंाग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू है जिनकी पंजाब के लोगों के साथ कोई सहानुभूति नही है। उन्होने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब में सत्ता हासिल करने के सपने तो देख रहा है पंरतु उसे पंजाब के इतिहास, भूगोल और संस्कृति संबधी कोई ज्ञान नही है। उन्होने कहा कि जिस नेता को तपा और बरनाला का रास्ता भी नही पता उसे राज्य की बागडोर कैसे संभाली जा सकती है? 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार के आने से राज्य को एम्ज, आईआईएम , बागवानी अनुसंधान संबधी पोस्ट ग्रजुऐट सैंटर सड़कों का जाल बिछाने के लिए स्वीकृति और स्मार्ट सिटी समेत कई अहम प्रोजैक्ट मिले हे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुये उनके पूर्व प्रमुख सचिव तथा सीनियर अकाली नेता स. दरबारा सिंह गुरू ने अपने व्यवस्ताओ में भदोैड़ विधान सभा क्षेत्र के लिए समय निकालने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होने कहा कि स. बादल का यह विलक्षण प्रयत्न भदौड़ विधान सभा क्षेत्र के विकास को ओर भी प्रोत्साहन देगा। इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त वित एवं योजना मंत्री स. परमिन्द्र सिंह ढींडसा, मुख्यमंत्री के पूर्व प्रमुख सचिव और सीनियर अकाली नेता स. दरबारा सिंह गुरू, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव श्री केजेएस चीमा , डिप्टी कमीशनर स. भूपिन्द्र सिंह, प्रधान सैनिक विंग इंजीनियर गुरजिन्द्र सिंह सिद्धू आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD