Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया अम्बाला से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के माता मनसा देवी बोर्ड की सदस्य होने कारण लोकसभा उम्मीदवारी पर उठा सवाल व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न इलेक्शन कक्षों का निरीक्षण भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन मुश्किल बना दिया: अर्जुन सिंह चौटाला अकाली दल को झटका- रसूलपुर कल्लर से दस परिवार कांग्रेस में शामिल

 

लापता विमान : आंध्र के मुख्यमंत्री एनएडी कर्मियों के परिजनों से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 23 Jul 2016

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को नौसेना आयुध डिपो (एनएडी) के कुछ कर्मचारियों के परिवारों से मुलाकात की। ये कर्मचारी बंगाल की खाड़ी में शुक्रवार को लापता हुए भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमान में सवार थे। नायडू ने एन. चिन्ना राव और पी. नागेंद्र राव के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। एनएडी, विशाखापत्तनम के आठ कर्मचारी विमान एएन-32 में सवार 29 यात्रियों में शामिल थे। विमान चेन्नई के तांब्रम वायुसेना अड्डे से उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही लापता हो गया था।विमान पोर्ट ब्लेयर जा रहा था। एनएडी के तकनीशियन नजदीकी रेंज की नौसेना बंदूक सीआरएन-91 की मरम्मत और रखरखाव का काम करने जा रहे थे।

लापता विमान में सवार एनएडी के कर्मचारियों में सांबा मुर्थी, नागेंद्र राव, आर.वी. प्रसाद बाबू, पी. चंद्र सेनापति, चरण महाराणा, विन्ना राव, जी. श्रीनिवास राव और भूपिंद्र सिंह शामिल थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू से बात की है। उन्होंने उन्हें सूचना दी है कि विमान की खोजबीन के प्रयास बढ़ा दिए गए हैं।उन्होंने संवाददाताओं को बताया, "यह बेहद दुखद घटना है। खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है। एक बार हमें कुछ जानकारी मिल जाएगी, तब हम उनके परिवारों से उसे साझा करेंगे।"नायडू ने परिवारों को आश्वासन दिया है कि सरकार इन कठिन घड़ियों में उनके साथ खड़ी रहेगी और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।उन्होंने एनएडी कर्मचारियों को दी जाने वाली सहायता के बारे में पूछे जाने पर कहा, "एक बार हमें कुछ जानकारी मिल जाएगी, तब हम इस पर फैसला लेंगे।"उन्होंने बताया कि चिन्ना राव और नागेंद्र राव दोनों गरीब परिवारों से हैं। 

 

Tags: N Chandrababu Naidu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD