Sunday, 19 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर सीपीआई एम.एल. (लिबरेशन) ने की गुरजीत औजला के पक्ष में चुनावी रैली सनौर में अकाली दल प्रत्याशी के कार्यालय का उदघाटन खरड़ में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का दौरा करने के लिए माननीय राज्यपाल पंजाब को अनुरोध पत्र परनीत कौर व गांधी पटियाला हलके के लिए कोई प्रोजैक्ट नहीं लाए:एन.के.शर्मा मलोया में 20 मई को योगी आदित्य नाथ की विशाल चुनावी जनसभा-प्रदेशाध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा फिल्म 'करतम भुगतम ' को ऑडियंस का प्यार और बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता

 

उत्तर प्रदेश : महिला को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश : महिला को बेहोश कर सामूहिक दुष्कर्म
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हाथरस , 22 Jul 2016

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में अपनी रिश्तेदारी में आ रही एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने जब पीड़िता की नहीं सुनी, तब उसने अदालत की शरण ली। उसका मेडिकल कराया गया है।  पुलिस कप्तान को दिए शिकायती पत्र में 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने कहा है कि वह दलित समाज की महिला है और गत 18 जुलाई की दोपहर वह अलीगढ़ से यहां अपनी रिश्तेदारी में बस से आई थी। वह बस से मंडी समिति के पास उतरकर पैदल जा रही थी, तभी दो बाइकों पर सवार तीन लोग आए और उसे रोककर अलीगढ़ का रास्ता पूछा।महिला जब रास्ता बताने लगी, उसी समय एक युवक ने उसके मुंह पर रूमाल घुमाया, जिससे वह बेहोश गई। जब उसे होश आया तो अगले दिन की सुबह हो चुकी थी। उसके कपड़े उतरे हुए थे और समूचे बदन में दर्द था।पीड़ितों का कहना है कि उसने एक आरोपी को पहचान लिया है। उसने घटना की सूचना थाना हाथरस गेट पुलिस को दी तो पुलिस ने जांच की बात कहकर टाल दिया। पुलिस ने न तो रिपोर्ट लिखी और न ही मेडिकल कराया। पीड़िता ने अब अदालत की शरण ली है। कोर्ट के आदेश पर बागला अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया है।

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD