Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यावरण कानून उल्लंघन पर एनजीटी का पर्यावरण मंत्री को नोटिस

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jul 2016

Last updated on: Jul 22, 2016, 00:00 IST

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने मई महीने में उज्जैन में हुए 'वैचारिक महाकुंभ' के दौरान पर्यावरण मानदंडों के कथित उल्लंघन को लेकर एक याचिका पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री अनिल दवे को जवाब दाखिल करने को कहा है। मध्य प्रदेश सरकार व दवे को नोटिस जारी करने वाली अधिकरण की भोपाल स्थित मध्य क्षेत्र की पीठ ने 31 अगस्त को होने वाली सुनवाई से पहले एक जवाब दाखिल करने के लिए 13 मई की समय सीमा मुकर्रर की थी। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12-14 मई को आयोजित हुए वैचारिक कुंभ के संयोजक रहे दवे न्यायालय में उपस्थित नहीं थे। बीते 30 मई को उन्हें याचिका में लगाए गए आरोप का जवाब देने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने और मध्य प्रदेश सरकार ने ऐसा नहीं किया।इस साल अप्रैल-मई में आयोजित सिंहस्थ महाकुंभ की अतिरिक्त गतिविधियों के तहत उज्जैन से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित निनोरा गांव में 'वैचारिक महाकुंभ' लोगों व समाज से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए धार्मिक व राजनीतिक लोगों के एक समूह का सम्मेलन था।

पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दूबे द्वारा दखिल याचिका पर नोटिस जारी किया गया। याचिका में उन्होंने कहा है कि एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में आयोजित समारोह स्थल तक का रास्ता बनाने के लिए कई पेड़ों को काटा गया और पर्यावरण के कई अन्य मानदंडों का उल्लंघन किया गया।दूबे ने आईएएनएस से कहा, "आयोजन के लिए, कानूनों का ठीक उसी तरह उल्लंघन किया गया, जिस तरह मार्च में नई दिल्ली में आर्ट ऑफ लिविंग के वर्ल्ड कल्चर फेस्टिवल के लिए किया गया।"उन्होंने कहा, "आयोजकों व प्रशासन ने अस्थायी शौचालय व सड़कों के निर्माण के लिए क्रमश: एस्बेस्टस व बिटुमेन जैसे हानिकारक पदार्थो का इस्तेमाल किया।"दवे के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, उज्जैन के जिलाधिकारी, इंदौर नगर निगम के आयुक्त, उज्जैन के जिला वन पदाधिकारी तथा मध्य प्रदेश प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को भी नोटिस भेजा गया है।

 

Tags: Anil Madhav Dave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD