Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा

 

मुख्यमंत्री बादल, रेल मंत्री सुरेश प्रभु, शरद पवार द्वारा बाबा नामदेव यूनीवर्सिटी कालेज, किशनकोट (घुमाण) का उद्घाटन

केंद्रीय रेल मंत्री प्रभु द्वारा पंजाब में रेल के विस्तार संबंधी प्रौजेक्टों को हरी झंडी , शरद पवार ने मुख्यमंत्री बादल को देश के किसानों का मसीहा बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घुमाण(गुरदासपुर) , 17 Jul 2016

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि सामाजिक, धार्मिक तथा भाईचारक सांझ  से देश की एकता और अखंडता को मज़बूत किया जा सकता है। आज पवित्र नगरी घुमाण में भगत नामदेव जी की याद में पंजाब सरकार द्वारा 12 करोड़ की लागत से निर्मित किये गये बाबा नामदेव यूनीवर्सिटी कालेज, किशनकोट (घुमाण) का उद्घाटन करने के अवसर पर एक विशाल एकत्रता को संबोधित करते हुये स. प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा कि देश की मज़बूती के लिए भाईचारक सांझ को बढ़ाना समय की मुख्य आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाबा नामदेव यूनीवर्सिटी कालेज के खुलने से पंजाब एवं महाराष्ट्र के लोगों में और प्यार एवं सांझ की गांठे मज़बूत होंगी। इस अवसर पर स. बादल, सुरेश प्रभु, शरद पवार एवं पूणे के सरहद संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा घुमाण में बनने वाले भाषा एवं और यात्री निवास का नींव पत्थर रखा गया। शिरोमणि भगत नामदेव जी का जिक्र करते हुये स. बादल ने कहा कि भक्ति लहर के प्रमुख नामदेव जी ने घुमाण की धरती पर 18 वर्ष से अधिक समय गुजार कर पंजाब और महाराष्ट्र के  बीच सांझ आरंभ की थी। 

उन्होंने कहा कि सदियों पुरानी इस सांझ को और मज़बूत किया जायेगा। उन्होंने आगे कहा कि भगत नामदेव जी के 61 श्लोक साहिब श्री गुरू ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं जोकि समूची मानवता के लिए आज भी प्रकाश पुंज हैं। उन्होंने कहा कि सिखों के दसवें गुरू श्री गुरू गोबिंद सिंह जी महाराष्ट्र के नांदेड़ में ज्योति ज्योत समा गये थे, इसी कारण पंजाब की महाराष्ट्र से और भी गहरी सांझ है। बादल ने सुरेश प्रभू रेल मंत्री भारत सरकार, श्री शरद पवार पूर्व केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र की और प्रमुख शख्शीयतों को घुमाण पहुंचने पर स्वागत करते हुये कहा कि आज घुमाण में महाराष्ट्र के विद्वान बैठे हुये हैं जोकि पंजाब के लिए गर्व वाली बात है। उन्होंने महाराष्ट्र से आई सभी सम्मान्नित हस्तियों का पंजाब आने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के पुणे की सरहद संस्था द्वारा घुमाण में जो भाषा भवन और यात्री निवास निर्मित किया जायेगा उसके लिए पंजाब सरकार हर प्रकार की मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सरहद संस्था को इस भाषा भवन के लिए पहले ही दो एकड़ भूमि मुहैया करवाई गई है। स. बादल ने महाराष्ट्र की शख्शीयतों को प्रत्येक वर्ष घुमाण आने का निमंत्रण भी दिया। स. बादल ने रेल मंत्री श्री सुरेश प्रभू की सराहना करते हुये कहा कि श्री प्रभू के प्रयासों स्वरूप पंजाब में कई रेल प्रौजेक्टों को मंजूरी मिली है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री श्री प्रभू की पंजाब को बहुत बड़ी देन है जिसके लिए वह केंद्रीय रेल मंत्री के धन्यवादी हैं। 

पंजाबियों की मेहनत का जिक्र करते हुये स. बादल ने कहा कि राज्य के किसानों ने अपने कठोर परिश्रम से देश का अन्न भंडार भरा है और जंग-ए-अज़ादी में पंजाबियों ने अग्रणीय भूमिका निभाते हुये 80 प्रतिशत से अधिक कुर्बानियां की हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को पंजाबियों की कुर्बानी एवं परिश्रम को आगे रखते हुये राज्य की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए। अकाली भाजपा सरकार का जिक्र करते हुये स. बादल ने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य एजेंडा राज्य में भाईचारक सांझ को मज़बूत करना तथा अमन शांति को कायम रखना है। उन्होंने कहा कि सद्भावना भरे वातावरण में राजय सरकार ने गत् 9 वर्षो में राज्य का सर्वपक्षीय विकास किया है और इस अर्से के दौरान कोई भी क्षेत्र विकास से वंचित नही रहा है। स. बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के साथ-साथ राज्य की अमीर धार्मिक, सांस्कृतिक विरासत की संभाल के लिए बड़े प्रयास किये हैं और विरासत-ए-खालसा, चप्परचिड़ी, वॉर मैमोरियल, श्री रामतीर्थ मंदिर श्री गुरू रविदास मैमोरियल सहित विभिन्न यादगारों का निर्माण किया है। इससे पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभू ने मुख्यमंत्री पंजाब की सराहना करते हुये कहा कि बादल के प्रयासों स्वरूप भगत नामदेव जी की कालेज के रूप में जो यादगार बन सकी है वह महाराष्ट्र एवं पंजाब के संबंधों को और मज़बूत करेगी। पंजाब के एलान करते हुये प्रभू ने कहा कि अमृतसर-फिरोज़पुर, राजपुरा-चंडीगढ़, रिवाड़ी-लुधियाना रेल लिंकों का विस्तार किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि रेल महाप्रबंधक को इस संबंधी पहले ही निर्देश जारी किये जा चुके हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सदस्य श्री शरद पवार ने स. बादल को पंजाबियों के हितों और देश की अमन-शांति के लिए लडऩे वाला नेता करार देते हुये स. बादल का राज्य और देश के विकास में बड़ा योगदान है। स. बादल को देश के किसानों का मसीहा बताते हुये श्री पवार ने कहा कि स. बादल द्वारा हर समय किसानों के जीवन स्तर को उंचा उठाने के लिए प्रयास किये गये हैं। श्री पवार ने आगे कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एक वर्ष के रिकार्ड समय में डिग्री कालेज तैयार करके अपना वायदा निभाया गया है। उन्होंने कहा कि यह कालेज आने पीढिय़ों में भगत नामदेव जी की विचारधारा और शिक्षाओं को फैलाने में सहायक होगा। इससे पूर्व स. सुरजीत सिंह रखड़ा, उच्च शिक्षा एवं भाषा मंत्री पंजाब ने आये अतिथियों का स्वागत किया और विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव श्री देशराज धुग्गा ने सभी लोगों का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर अन्य के अतिरिक्त कैबिनेट मंत्री स. बिक्रम सिंह मजीठिया और श्री सुरजीत सिंह रखड़ा,  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री श्री विजय सांपला, मुख्य संसदीय सचिव श्रीमती सुखजीत कौर साही और श्री देस राज धुग्गा, चेयरमैन पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड जत्थेदार सेवा सिंह सेखवां, पंजाब के पूर्व मंत्री जत्थेदार सुच्चा सिंह लंगाह, विधायक श्री बलजीत सिंह जलाल उस्मा, चेयरमैन पंजाब राज्य नलकूप निगम श्री रविकरन सिंह काहलों, पूर्व विधायक श्री लखबीर सिंह लोधीनंगल और श्री जगदीश राज साहनी, प्रधान सरहद फाउंडेशन श्री संजय नाहर, विशेष प्रमुख सचिव केजेएस चीमा, डी आई जी श्री कुंवर विजय प्रताप, उपायुक्त श्री प्रदीप सभरवाल और पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक श्री दलजिंदर सिंह ढिल्लों उपस्थित थे।

 

Tags: Suresh Prabhu , Sharad Pawar , Parkash Singh Badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD