पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज नई दिल्ली मे केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की और उनको पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के किसानो को पेश आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर केन्द्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के पुलिस मुख्य श्री सुरेश अरोड़ा भी उनके साथ थे।इस संबधी अत्याधिक जानकारी देते हुये एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने श्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र के जिन किसानों की जमीनें कांटेदार तार के पार है उनको उस समय भारी समस्याओं को सामना करना पड़ता है जब भी भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में कोई खटास आती है उन्होने बताया कि दोनों देशो के संबधों में तबदीली आने का खामयाजा पंजाबी किसानों को भुगतना पड़ता है और उनकी मुश्किलो में भारी वृद्धि हो जाती है क्याकि उनको अपनी जमीन तक पहुंचने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।स. बादल ने बताया कि इन किसानो के परिवारो का गुजारा केवल कृषि उपज से ही चलता है साथ ही उन्होने मांग की कि जब भी दोनों देशों में ऐसी स्थिति पैदा होती है और किसानों को खेती करने में मुश्किल आती है तो केन्द्र सरकार इन सीमावर्ती क्षेत्र के किसानों की वितीय सहायता करे। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने स. बादल और श्रीमती हरसिमरत कौर बादल की बात को बहुत ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार की इस मांग को केन्द्रीय गृह मंत्रालय संबधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष उठाएगा और इसका सार्थक हल निकाला जाएगा।