Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

हॉकी रैंकिंग : पांचवें स्थान पर पहुंची भारतीय पुरुष टीम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लौसाने , 28 Jun 2016

भारत की राष्ट्रीय पुरुष हॉकी टीम को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा मंगलवार को जारी रैंकिंग में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। हाल ही में लंदन में आयोजित चैम्पियंस ट्रॉफी 2016 के समापन के बाद इस रैंकिंग को जारी किया गया है। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत को विश्व विजेता आस्ट्रेलिया से पेनाल्टी शूटआउट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, अपनी दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने पहली बार इसमें रजत पदक जीता। भारत ने इससे पहले 1982 में चैम्पियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीता था। इस वर्ष चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट से पहले मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमैंस के नेतृत्व में भारतीय टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में उपविजेता रही। 

इस रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले स्थान पर आस्ट्रेलिया, दूसरे पर नीदरलैंड्स काबिज हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर जर्मनी है। इसके अलावा इंग्लैंड को चौथा, भारत पांचवे, बेल्जियम को छठा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, अर्जेटीना सातवें, न्यूजीलैंड आठवें, दक्षिण कोरिया नौवें और पाकिस्तान 10वें स्थान पर है। महिलाओं की रैंकिंग में अर्जेटीना, नीदरलैंड्स के बाद दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं, भारत को 13वां स्थान मिला है। भारत की पिछली रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।इसके अलावा, आस्ट्रेलिया तीसरे और न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है। 

 

Tags: SPORTS NEWS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD