Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

उत्तर प्रदेश : 2 किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) , 16 Jun 2016

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में दो स्थानों पर दो किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। एक घटना तो थाने से कुछ ही दूरी पर हुई, जिसमें दबंग युवकों ने 11वीं कक्षा की छात्रा को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।आरोपियों ने मोबाइल से फिल्म क्लिप बनाकर पीड़ित किशोरी को धमकाया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। एक आरोपी गिरफ्तार भी कर लिया गया है।पुलिस के मुताबिक, मुस्करा कस्बे की एक छात्रा दो दिन पहले सामान लेने बाजार गई थी, तभी मुस्करा थाने से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो क्लिप भी बना डाली और उसे वाट्सअप में डालने की धमकी दी गई। 

घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा ने अपनी मां को दी, जिस पर दिल्ली में मजदूरी कर रहे छात्रा के पिता को वारदात की सूचना दी गई। दिल्ली से पीड़ित छात्रा का पिता बीते रोज आया और शाम को इस घटना की रिपोर्ट मुस्करा थाने में दर्ज कराई। बताया जाता है कि मुस्करा पुलिस ने नीसू व विक्की के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।सामूहिक दुष्कर्म की दूसरी घटना हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा में हुई। एक किशोरी को धोखे से बुलवाकर राजकुमार व धीरेंद्र वर्मा ने बाइक में जबरन बैठा लिया और चंदौखी के जंगल ले जाकर किशोरी के साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़ित किशोरी को जंगल में छोड़कर फरार हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर कुछेछा चौकी पुलिस मौके पर गई। सामूहिक दुष्कर्म की दो वारदातों से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि दुराचारियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही आरोपी जेल भेजे जाएंगे।

 

Tags: RAPE

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD