Thursday, 30 March 2023

 

 

खास खबरें हिमाचल सराय व सदन चंडीगढ़ में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी डिप्टी कमिश्नर ने सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से विभिन्न द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा की राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अनिल विज ने मॉरिशस दौरे के दौरान भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू व अन्य पदाधिकारियों से की मुलाकात पी.आई.एस. के रैज़ीडैंशियल खेल विंग्स के लिए ट्रायल 3 अप्रैल से: मीत हेयर आयुर्वेद जीने की कला, पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक सहित वेलनेस सेंटर पर भी मिलेगा आयुर्वेद को बढ़ावा -डॉ बलबीर सिंह सेहत मंत्री पंजाब कृषि मंत्री धालीवाल द्वारा फील्ड अधिकारियों को बारिश के कारण फसलों के हुए नुकसान के असली आंकड़े जल्द पेश करने के आदेश राज्य सरकार ने अब तक 27,042 नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दीं: भगवंत मान सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुकेश अग्निहोत्री का कुशलक्षेम जाना भगवंत मान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तावित वाटर सैस का मुद्दा उठाया कार्लोस अल्काराज मियामी ओपन के क्वार्टरफाइनल में ऋषभ पंत की जगह अभिषेक पोरेल को शामिल करने को तैयार दिल्ली कैपिटल्स: रिपोर्ट लियोनल मैसी का 100वां अंतर्राष्ट्रीय गोल, अर्जेंटीना ने कुराकाओ को 7-0 से रौंदा राघव चड्ढा की शादी की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा गईं परिणीति चोपड़ा रवि तेजा की फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' 20 अक्टूबर को होगी रिलीज पीएम नरेंद्र मोदी पर नीतीश कुमार का तंज, कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा विराट कोहली ने 2016 सत्र में टी20 बल्लेबाजी की परिभाषा को बदला : आकाश चोपड़ा आईपीएल 2023 : जसप्रीत बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा अगले एक-दो दिन में : रोहित शर्मा पार्टी की रैलियों में सक्रिय रूप से भाग लूंगा : बसवराज बोम्मई मियामी ओपन : मार्टिना ट्रेविसन को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची एलेना रिबाकिना

 

मन्ना डे नहीं रहे, बेंगलुरू में होगा अंतिम संस्कार

मन्ना डे

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

बेंगलुरू(आईएएनएस) , 24 Oct 2013

भारतीय सिनेमा जगत के महान पाश्र्वगायक मन्ना डे का गुरुवार तड़के शहर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 94 साल के थे और लंबे समय से बीमार थे। नारायणा हृदयालय अस्पताल के एक प्रवक्ता के. एस. वासुकी ने आईएएनएस को बताया, "मन्ना दा को गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में रखा गया था, गुरुवार तड़के उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।"भारतीय सिनेजगत के बहुभाषी गायक मन्ना दा चार महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां रमा और सुमिता हैं। वासुकी ने बताया, "डे की बड़ी बेटी रमा को उनकी स्थिति के बारे अवगत करा दिया गया था, वह अपने पिता के निधन के समय उनके साथ अस्पताल में ही थीं।"पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि डे की दूसरी बेटी सुमिता अमेरिका में रहती हैं। उनकी पत्नी सुलोचना कुमारन की मौत जनवरी 2012 में कैंसर से हुई थी। मन्ना डे को इसी साल जुलाई महीने में फेफड़ें में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सांस की बीमारी का इलाज चल रहा था। डे के एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को लोगों के अंतिम दर्शनों के लिए शहर में सुबह 10 बजे से 12 बजे अपराह्न् तक रवींद्र कलाक्षेत्र में रखा जाएगा। परिजन उनका अंतिम संस्कार शहर के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित हब्बल शवदाह गृह में गुरुवार शाम तक करना चाहते हैं। इधर, मन्ना डे के गुजर जाने की खबर से उनके हजारों प्रशंसकों, खासकर संगीत जगत और बांग्ला समुदाय को सदमा पहुंचा है। उन्होंने अपने सात दशकों के संगीत करियर में 3,500 से ज्यादा गीत गाए, जिनमें रोमांटिक, शास्त्रीय और दिल बहलाने वाले मनोरंजक गीत शामिल हैं। इसी साल एक मई को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मन्ना डे को संगीत के क्षेत्र में उनके अपूर्व योगदान के लिए बंगाल के विशेष महा संगीत सम्मान पुरस्कार से नवाजा था। मन्ना डे का वास्तविक नाम प्रबोध चंद डे था। उन्हें 2007 में फिल्म जगत के सर्वश्रेष्ठ सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। इसके अलावा पद्मश्री और पद्मभूषण सम्मान भी उनके नाम रहे।

 

Tags: manna day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD